उर्फी जावेद की बिगड़ी हालत, गर्दन में पहना नेक सपोर्ट और फिर जो हुआ....

Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज और बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने यूनीक फैशन सेंस के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि उर्फी जावेद इस समय दर्द में हैं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद की गर्दन में मोच आ गई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने दर्द के बारे में लोगों को बताया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह गले में नेक सपोर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद की गर्दन में मोच
आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लोगों को बताया है कि उनकी गर्दन में मोच आ गई है। हालांकि उन्हें सबसे बड़ा दुख ये है कि लोगों को लग रहा है कि उन्होंने जो नेक सपोर्ट पहना हुआ है, वह उनके फैशन स्टेटमेंट का हिस्सा है। उर्फी ने तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा है- जिसे भी मेरी वुडू डॉल मिली है, यार उसकी गर्दन नहीं मरोड़नी थी। इसके अलावा उर्फी ने एक और तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह कार में बैठी नजर आ रही हैं।

urfi javed

गर्दन पर लगाया नेक सपोर्ट
कार में बैठी तस्वीर को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लोगों को बताया है कि उनकी गर्दन में मोच लगने वाले पोस्ट पर लोगों के कैसे-कैसे कमेंट्स आ रहे हैं। उर्फी का कहना है कि कुछ लोगों को लग रहा है कि नेक सपोर्ट उनका कोई नया फैशन आइडिया है।

अतरंगी फैशन के लिए फेमस हैं उर्फी जावेद
आपको बता दें कि उर्फी जावेद किसी भी चीज से आउटफिट बनाकर पहन लेती हैं और उनके लिए वही फैशन हो जाता है। वह कभी ब्लेड से तो कभी इलेक्ट्रिक तार से, कभी मोबाइल के सिम कार्ड, रस्सी और न जाने किन-किन चीजों को स्टाइल करके पहन चुकी हैं। इसी वजह से लोगों को लग रहा है कि उर्फी जावेद ने गर्दन में जो सपोर्ट पहना है, वह मोच की वजह से नहीं पहना, बल्कि ये उनका नया स्टाइल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+