'उमराह करके आई हो, कुछ तो शर्म करो...', हिना खान के बोल्ड लुक पर भड़के लोग, जमकर मारे जा रहे हैं ताने
Hina Khan Troll: हिना खान ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना की इन फोटोज को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें जमकर ताने मार रहे हैं।

Hina Khan Troll: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। लोग उनकी इन तस्वीरें और वीडियोज को खूब पसदं करते हैं। हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस तो काफी खुश हुए हैं लेकिन इसके लिए कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है। लोग हिना खान की इन तस्वीरों के लिए उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हिना की इन फोटोज को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें जमकर ताने मार रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह अभी हज करके आई हैं, इस तरह की ड्रेस पहनने से पहले उन्हें कुछ तो शर्म करनी चाहिए थी।
आपको बता दें कि अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में हिना खान ने मस्टर्ड कलर का वी-नेक शिमरी गाउन पहना हुआ है। वह इस लुक में बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं। हालांकि हिना खान के फैंस को उनका ये लुक बहुत ही पसंद आया है। लेकिन कई लोग हिना खान के इस लुक को देखकर उन पर भड़क रहे हैं।
हिना खान के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं और उन्हें ताने मारे हैं। एक यूजर ने हिना खान के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आ गई अपनी असलियत पर। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- अल्लाह इन लोगों को हिदायत दें। इन लोगों से सच में कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बस दीनदारी खत्म? इतना ही डोज था बस? स्प्रिचुअलिटी का।
कुछ लोग तो हिना खान को तरह तरह की हिदायतें भी दे रहे हैं। एक यूजर ने हिना खान के इस बोल्ड लुक को देखने के बाद उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- उमराह करके आने के बाद भी इस हालत में रहना बहुत शर्म की बात है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- उमराह से आकर तौबा करता है इंसान।
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान रमजान के पाक महीने में उमराह करने गई थीं। इस दौरान उन्होंने ढेर सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। हिना की उन तस्वीरों को देखकर भी लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications