नहीं रहीं तमिल सिंगर उमा रामनन, 69 साल की उम्र में हुआ निधन, साउथ इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
Uma Ramanan Death: साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर सिंगर और टीवी होस्ट उमा रमानन अब हमारे बीच नहीं रहीं। 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उनकी मौत किस वजह से हुई है।
उमा रमानन तमिल इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनके निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तमाम कलाकार और फैंस सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं। हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई आदिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका अंतिम संस्कार कब होगा। सिंगर ने अंतिंग सांस चेन्नई में ली।

बता दें कि उमा रमानन ने अपने 35 साल के करियर में 6,000 से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट किए हैं। उन्होंने तमिल सिनेमा की कई हिट फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी। उनका सिंगिंग करियर साल 1977 में फिल्म श्री कृष्ण लीला के लिए एसवी वेंकटरमन द्वारा रचित गीत 'मोहनन कन्नन मुरली' से शुरू हुआ था। इसके बाद तीन दशकों तक उन्होंने अपने बेहतरीन करियर का आनंद लिया।
उमा रमानन एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ एक लाइव स्टेज आर्टिस्ट भी थीं। उन्होंने ना सिर्फ तमिल सिनेमा के लिए बल्कि हिंदी फिल्म प्लेबॉय के लिए भी गाना गाया है। उमा रामानन का आखिरी गाना विजय की 'थिरुपाची' के लिए 'कन्नुम कन्नुम्थान कलंदाचू' था। जो कि काफी हिट रहा। उमा के परिवार में उनके पति एवी रामानन हैं जो कि खुद एक सिंगर हैं, और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम विग्नेश रमनन है।












Click it and Unblock the Notifications