Udit Narayan:'किस' विवाद के बाद एक बार फिर बुरे फंसे उदित नारायण, मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज, क्या है मामला?
Udit Narayan: बॉलीवुड के चर्चित सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ मानवाधिकार आयोग में मामला दर्ज की गई है।वो भी बिहार मानवाधिकार आयोग के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत दर्ज की गई है।
बता दें कि पिछले दिनों उदित नारायण लाइव शो के दौरान अपने फैंस को किश करने के बाद विवाद में आ गए थे। अब एक बार फिर से वे बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

इस मामले में फंसे उदित नारायण
बॉलीवुड के मश्हूर सिंगर उदित नारायण की पहली शादी बिहार की रंजना झा से हुई थी। इसके बाद वे मुंबई चले गए और कुछ दिनों बाद सिंगर दीपा गहतराज से उनको प्यार हो गया। दोनों कई वर्षों तक एक दूसरे के रिलेशन में रहे फिर उन्होंने अपनी पहली पत्नी रंजना को तलाक दिए बगैर दीपा से शादी कर ली।
ये भी पढ़ें 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'
उदित नारायण पर जमीन बेचने का आरोप
उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना का आरोप है कि, उदित नारायण ने उनकी नेपाल की जमीन बेच कर पैसा खुद रख लिया। और उन्हें पत्नी मानने से इंकार कर दिया। इस संबंध में साल 2022 में रंजना ने मेंटंनेस और संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस किया था। वहीं अब यह मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें Udit Narayan की बिल्डिंग में लगी भयावह आग, इस भायनक हादसे में पड़ोसी की मौत, जानें पूरा मामला
ये सब पैसे ऐंठने के लिए हो रहा है- उदित नारायण
वहीं सिंगर उदित नारायण ने कोर्ट में रंजना के साथ समझौता करने से इंकार करते हुए अपने लिखित जवाब में कहा कि, यह सब उनसे पैसे ऐंठने के लिए कर रही है। उन्होंने कोर्ट से सच्चाई छुपा ली है। सिंगर उदित नारायण ने बताया कि इससे पहले भी महिला आयोग में केस दर्ज हुआ था, वहां पर दोनों के बीच समझौता हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications