Udit Narayan की बिल्डिंग में लगी भयावह आग, इस भायनक हादसे में पड़ोसी की मौत, जानें पूरा मामला
Udit Narayan: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण को लेकर एक बड़ी खूर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर की बिल्डिंग में भयानक आग लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में उनके पड़ोसी की मौत भी हो गई है।
सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में लगी आग
जानकारी के अनुसार गत 6 जनवरी 2025 (सोमवार) को रात 9.15 बजे मुंबई के अंधेरी इलाके के शास्त्री नगर में सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग 'स्काईपैन' अपार्टमेंट आग की लपटों में घिर गई थी। देखते ही देखते इस आग ने भयावह रूप ले लिया था।

विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पत्रकार विक्की लालवानी ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बिल्डिंग 'स्काईपैन' के उस विंग में 11वीं मंजिल पर रहने वाले सिंगर उदित नारायण के पड़ोसी राहुल मिश्रा की कोकिलाबेन अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई है। इस आग की वजह से फ्लैट में मौजूद उनके रिश्तेदार रौनक मिश्रा को भी गंभीर चोटें आई हैं।
बिल्डिंग के एक रेसिडेंट की मौत की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई फायर ब्रिगेड हेडक्वॉर्टर ने इस बिल्डिंग के रेसिडेंट की मौत की खबर को कन्फर्म किया है और बताया है कि बिल्डिंग में आग लगने की ये घटना उदित नारायण के पड़ोसी राहुल मिश्रा के फ्लैट में बिजली के उपकरण में शॉर्ट सर्किट की वजह से घटी है।
'दिये की लौ से पर्दों में लगी थी आग'
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया है कि घर में किसी ने दीया जलाया था, जिसकी लौ ने घर के पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद अचानक ही आग ने भयावह रूप ले लिया। बिल्डिंग में रहने वाले चश्मदीद लोगों के मुताबिक राहुल मिश्रा की पत्नी मदद के लिए चिल्लाते हुए नीचे भागीं थीं लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी।
सिंगर शान की बिल्डिंग में भी लग चुकी है आग
आपको बता दें कि इससे पहले गत 25 दिसंबर 2024 को बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान की बिल्डिंग में भी आग लगने की घटना घटी थी। शान मुंबई के बांद्रा इलाके में फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग में रहते हैं जहां भयानक आग लगी थी और लोगों का काफी नुकसान भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications