Video: क्या बहू के सामने भी तौलिया लपेटकर घूमते हैं उदित नारायण? कपिल शर्मा ने पूछा पर्सनल सवाल

मुंबई, 19 सितंबर। लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' दमदार वापसी के साथ फिर से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने चुटकुलों से शो में आए मेहमानों की खूब खिंचाई करते हैं, इस वीकेंड उनके शो में महान सिंगर उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल और कुमार सानु पहुंचे। शो के दौरान कपिल ने उदित नारायण से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुन हर कोई उसके जवाब का इंतजार करने लगा।

'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे दिग्गज सिंगर

'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे दिग्गज सिंगर

'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल और कुमार सानु संग कपिल शर्मा और उनकी टीम ने खूब मस्ती की। इस दौरान कपिल ने मेहमानों से कुछ पर्सनल सवाल भी किए जिसका जवाब भी मजेदार तरीके से मिला। ऐसा ही एक सवाल कपिल ने उदित नारायण से किया। सामने आए शो के प्रोमो वीडियो में कपिल के सवाल और उदित नारायण के जवाब को देखा जा सकता है।

कपिल ने पूछा पर्सनल सवाल

कपिल ने पूछा पर्सनल सवाल

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा मजाक-मजाक में उदित नरायण की टांग खिंचाई कर रहे हैं। कपिल पूछते हैं, 'उदित जी जब लास्ट टाइम अपने बेटे (आदित्य नारायण) के साथ आए थे तो वो हमें बता रहे थे कि उदित जी घर में कपड़े-वपड़े पहनते नहीं...तौलिए पहनकर घूमते रहते हैं। तो अब तो बहू आ गई घर में, बड़ी तकलीफ होती होगी?'

उदित नारायण ने दिया मजेदार जवाब

उदित नारायण ने दिया मजेदार जवाब

कपिल की इस सवाल का जवाब देते हुए उदित नारायण ने भी कहा, 'अभी भी टावल में ही रहता हूं, किसान का बेटा हूं...वो आदत चो तभी जाएगी नहीं।' उदित की ये बाद सुन कुमार सानू बीच में बोलते हैं, 'ये फार्मर का बेटा है...कभी खेत नहीं देखा लेकिन टावल देख लिए।' कुमार सानू की ये बाद सुन कपिल, अनुराधा और अर्चना पुरन समेत अन्य दर्शकों की भी हंसी छूड़ पड़ती है। इंटरनेट पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा।

उदित नारायण को दी खाने में काली मिर्च!

उदित नारायण को दी खाने में काली मिर्च!

शो में अनुराधा पौडवाल एक किस्सा भी शेयर किया जिसमें वो बताती हैं कि एक बार एक रिकॉर्डिग हो रही थीं, वहां पर उदित जी को गले में चुभन हो रही थी। मैंने उनसे पूछा कि आपको कुछ दिक्कत है, तो उन्होंने मेरी तरफ देखा लेकिन कुछ कहा नहीं। अनुराधा पौडवाल ने आगे कहा कि 'मुझे लगा कि इन्हें परेशानी हो रही है तो मैंने इन्हें काली मिर्च और चीनी खाने को दी लेकिन इसके बाद जैसे ही रिकॉर्डिंग शुरू हुई वैसे ही इन्हें हिचकी आने लगी।'

यह भी पढ़ें: 'बेबाक' कंगना ने लगाई हॉलीवुड एक्टर की क्लास, कहा- बॉलीवुड की कॉपी नहीं, स्क्रिन भी चुरा रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+