Udit Narayan ने सरेआम महिलाओं के साथ की ऐसी अश्लील हरकत, मचा हंगामा, वीडियो देख बौखलाए लोग
Udit Narayan Viral Video: इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण एक शो के दौरान महिला फैन को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिंगर के स्टेज पर परफॉर्म करने के कई वीडियोज सामने आए हैं।
सिंगर उदित नारायण का स्टेज शो
एक शख्स ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है जिसमें सिंगर उदित नारायण एक स्टेज शो के दौरान 'टिप टिप बरसा पानी' गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान कई महिला फैंस सेल्फी के लिए सिंगर के पास आती हैं।

महिला फैंस के गालों पर किस करने लगे उदित नारायण
-वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वो लोग स्टेज के पास खड़े होते हैं, उदित नारायण सेल्फी के लिए घुटनों के बल बैठ जाते हैं। इसके बाद तस्वीरें क्लिक करने के बाद सिंगर महिला फैंस के गालों पर किस करते हैं। ए महिला फैंन के साथ तो सिंगर लिप किस करते भी नजर आ रहे हैं।
-वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि उदित नारायण खुद एक सुरक्षाकर्मी को इशारा करते हैं कि वह महिला महिला को सेल्फी के लिए अपने पास आने दे। वह गार्ड भी मुस्कुराते हुए सिंगर के इशारा करने का इंतजार करता है।
-वहीं लड़की द्वारा सेल्फी क्लिक करने के बाद, वह खुद उदित नारायण के गाल पर किस करती है। सिंगर मुड़कर लड़की के होठों पर किस करते हैं। इसके बाद वहां मौजूद दर्शक हुटिंग करने लगते हैं।
उदित नारायण ने सरेआम की अश्लील हरकत
बिना तारीख वाला ये वीडियो इस सप्ताह एक्स हैंडल पर शेयर किया गया था, जिसमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी कि ये घटना कहां हुई है। वीडियो की धुंधली गुणवत्ता इस बात को स्पष्ट नहीं करती है कि वह व्यक्ति वास्तव में उदित नारायण है या नहीं। वनइंडिया हिंदी ने स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।
इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया हंगमा
सिंगर उदित नारायण के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शक्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- उदित जी, वाकई? मेरी आंखें यकीन नहीं कर पा रही हैं। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- क्या वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है। कहीं एआई तो नहीं।
उदित नारायण का प्रोफेशनल करियर
बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर उदित नारायण ने तेलुगू, कन्नड़, तमिल, बांग्ला, सिंधी, उड़िया, भोजपुरी, नेपाली, मलयालम और असमिया सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं। उदित नारायण को 'कयामत से कयामत तक', 'रंगीला', 'पुकार', 'धड़कन', 'लगान', 'देवदास', 'वीर-जारा' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में उनके गानों के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications