'सर एक किस हो जाए' इवेंट में उदित नारायण को देखते ही पैप्स ने की टांग खिचाई, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन
Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण को उनकी बेहतरीन आवाज के लिए जाना जाता है। सिंगर ने अपने करियर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। हालांकि बीते कुछ समय से उदित किस विवाद को लेकर चर्चा में हैं। वह जहां भी जाते हैं किस विवाद की चर्चा जरूर होती है।
हाल ही में उदित नारायण डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने मजाक करते हुए उनसे एक किस के लिए कहा, 'सर, एक किस हो जाए।' ये सुनते ही उदित नारायण हंस पड़े लेकिन वह वहां से बिना कुछ कहे तुरंत चले गए।

जब यह वीडियो रेडिट पर वायरल हुआ, तो नेटिजन्स ने खूब फनी रिएक्शन दिए। एक यूज़र ने मजाक करते हुए लिखा, "यह सब मजाक है, लेकिन जब उदित पाप को पकड़ कर उनका ईच्छा पूरी कर लें, तो क्या होगा?" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "वो महिला थोड़ा घबराई हुई लग रही थी कि कहीं उदित अचानक उसे किस ना कर लें।"
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन
उदित नारायण के किस विवाद के बाद उनकी पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें सिंगर कई मशहूर हस्तियों को किस करते हुए नजर आए। एक क्लिप में उदित अलका को इंडियन आइडल इवेंट के दौरान गाल पर किस करते हैं, जिससे अलका हैरान हो जाती हैं और तुरंत पीछे हट जाती हैं। वहीं दूसरी क्लिप में, अलका असहज नजर आती हैं जब उदित उन्हें एक और इवेंट में फिर से किस करते हैं।
बता दें कि, उदित नारायण ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में किस विवाद को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने कहा, "क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे मुझे, मेरे परिवार या मेरे देश को शर्मिंदा होना पड़ा हो? तो फिर मैं इस उम्र में, जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है, ऐसा क्यों करूंगा? मेरे और मेरे फैंस के बीच एक गहरा रिश्ता है। जो आप ने उस विवादित वीडियो में देखा, वह मेरे और मेरे फैंस के बीच के प्यार का प्रतीक था। वे मुझे प्यार करते हैं, और मैं उन्हें उससे भी ज्यादा प्यार करता हूं।"
ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'












Click it and Unblock the Notifications