Shahrukh Khan के घर मन्नत की दीवार फांदकर घुसने की कोशिश, पुलिस कर रही जांच

मुंबई स्थित शाहरुख खान के बंगला मन्नत में दो लड़कों ने बाहरी दीवार फांदकर घुसने की कोशिश की है,जिसके बाद घर की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस दोनों लड़कों के खिलाफ जांच कर रही है।

Shahrukh khan

Recommended Video

    Shah Rukh Khan की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर Mannat में घुसे 2 युवक | वनइंडिया हिंदी

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बंगले में गुरुवार को दो लोगों ने घुसने की कोशिश की है। मुंबई स्थित शाहरुख के घर मन्नत मे दो युवकों ने घुसने की कोशिश की है, जिसके बाद इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के अनुसार दोनों लड़कों को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया, जब दोनों बाहर की दीवार को फांदकर घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों लड़कों की उम्र 20 और 22 वर्ष है। दोनों लड़को का कहना है कि वह गुजरात से आए हैं और वह पठान स्टार से मिलना चाहते थे।

    बता दें कि गुरुवार रात 9.30 बजे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर इन दोनों लड़कों ने मन्नत में घुसने की कोशिश की। दोनों दीवार फांदकर अंदर घुस भी आए, यहां तक कि बंगले की तीसरी मंजिल तक भी पहुंच गए, तभी सुरक्षा गार्ड की नजर दोनों पर पड़ी और दोनों को इन लोगों ने पड़ लिया और इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

    इस मामले में दोनों लड़कों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों के खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है। बता दें कि लंबे समय के बाद शाहरुख खान की फिल्म बड़े पर्दे पर आई है। शाहरुख की फिल्म पठान को लोगों ने काफी पसंद किया है और यह सुपरहिट रही है। फिल्न ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। फिल्म ने शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम भी हैं। पठान के बाद अब शाहरुख खान जवान और धुनकी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+