'अगर मैं मर गई तो तुम जहर खा लेना' अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना ने दी चेतावनी, दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
Akshay Kumar Twinkle Khanna: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। साल 2001 में दोनों की शादी हुई थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने अक्षय कुमार को दूसरी शादी नहीं करने की चेतावनी दी थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के नए कॉलम में ट्विंकल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अक्षय कुमार की दूसरी शादी को लेकर कैसी सलाह देती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने लेटेस्ट वेकेशन से जुड़ा किस्सा साझा किया।

ट्विंकल खन्ना ने कहा कि, "आज मैं कैंप से वापस आ रही थी, तो गाइड ने चिड़िया के पेयर की तरफ इशारा किया, जो एक दूसरे को लेकर समर्पित हैं। वह इतनी समर्पित हैं कि अगर एक की मौत हो गई, तो दूसरा जहरीली घास खाकर मर जाता है। इसके बाद एक्ट्रेस ने इसी तरह की सलाह अपने पति अक्षय कुमार को दी।
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय से कहा कि, 'अच्छा सुनो अगर मैं पहले मर जाती हूं तो बेहतर होगा कि तुम भी जहरीली घास खा लेना। अगर मैं तुम्हारी दूसरी पत्नी को मेरे हैंडबैग के साथ देखा तो मैं वादा करती हूं कि मैं आऊंगी और तुम दोनों को परेशान करूंगी।' ये सुनने के बाद अक्षय ने जवाब में कहा, 'मैं अभी वह जहरीली घास खाना चाहता हूं, कम से कम तब मुझे यह सब बकवास नहीं सुननी पड़ेगी।'
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म सरफिरा में देखा गया था। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल अक्षय लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसके अलावा अक्षय इस साल फिल्म हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल और हाउसफुल 5 में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications