Twinkle ने अक्षय को बताया अपना माल, कहा-'Whiskey की तरह बढ़ रही है उम्र'
नई दिल्ली, 28 जनवरी। बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी पोस्ट के कारण लोगों के बीच में चर्चा का कारण बन जाते हैं। अक्षय तो वैसे भी लोगों की टांग खिंचने में माहिर हैं तो वहीं ट्विंकल को भी मजाकिया अंदाज में लोगों पर तंज कसने की आदत है। अपने वैवाहिक जीवन के 21 साल पूरे करने वाले इस कपल की खासियत ये है कि ये दोनों अपना और एक-दूसरे का भी मजाक जमकर उड़ाते हैं।

'इनकी उम्र भी विस्की की तरह बढ़ती जा रही है'
हाल ही में ट्विंकल ने कुछ ऐसा ही किया, जिसके कारण वो लोगों के बीच छा गई हैं। मालूम हो कि ट्विंकल खन्ना ने अपने Hubby की एक फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षय ब्लू शर्ट,व्हाइट पैंट और ग्रे दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि 'अपना माल, इनकी उम्र भी विस्की की तरह बढ़ती जा रही है, क्या आपको भी ऐसा लगता है। ' मालूम हो कि अक्षय की ये फोटो beach holiday की है।

ट्विंकल की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है
ट्विंकल की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय-ट्विवंकल ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों को शादी से दो बच्चे { बेटा आरव और बेटी नितारा) हैं।
फिल्म 'बरसात' थी पहली फिल्म
ट्विंकल बीते जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने एक्टर बॉबी देओल के साथ फिल्म 'बरसात' के जरिए बड़े पर्दे पर कदम रखा था। फिल्म में ट्विंवकल का काम तो बेहतरीन था लेकिन फिल्म चली नहीं। इसके बाद बॉबी देओल का करियर तो चल पड़ा था लेकिन ट्विंकल को सफलता हासिल नहीं हुई।

रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से था अफेयर
हालांकि उन्होंने बॉलीवुड के लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तो वहीं अक्षय कुमार तो बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी ही हैं। फिल्म 'सौंगंध' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अक्षय कुमार का सिक्का आज भी बॉलीवुड में बदस्तूर जारी है।
रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी
एक साल में तीन से चार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार का अफेयर बॉलीवुड की कई चर्चित अभिनेत्रियों के साथ रहा, जिसमें रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है लेकिन उनकी तलाश ट्विंकल खन्ना पर आकर खत्म हुई और दोनों ने लंबे अफेयर के बाद शादी करने का फैसला किया।

ट्विंकल कभी-कभी अपनी पोस्ट के चलते विवादों में भी आ जाती हैं
शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों से दूरी बना ली और वो अब लेखन और इंटीरियर काम पर फोकस करती हैं। अक्सर ज्वलंत मुंद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली ट्विंकल कभी-कभी अपनी पोस्ट के चलते विवादों में भी आ जाती हैं लेकिन वो हर बार अपने आलोचकों का मुंह बंद कर देती हैं, अपनी पत्नी की इस बात से अक्षय भी काफी प्रभावित हैं और वो अक्सर इस चीज के लिए ट्विंकल की तारीफ भी करते हैं।
यहां देखें Post













Click it and Unblock the Notifications