'राजेश खन्ना नहीं विनोद खन्ना हैं पिता', ट्विकंल खन्ना ने किया बड़ा खुलासा, जानकर डिंपल कपाड़िया को लगेगा झटका
Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना, जिन्हें प्यार से मिसेज फनीबोन्स के नाम से जाना जाता है। वह भले ही फिलहाल फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर आए दिन फोटोज शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता राजेश खन्ना और बहन रिंकी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर उनसे जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया।
इंस्टाग्राम पर ट्विंकल ने बहन रिंकी और उनके पिता राजेश खन्ना के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों बहनें एकसाथ वेकेशन एंजॉय करती हुई नजर आईं। ट्विंकल ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपनी बहन से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

ट्विंकल ने पोस्ट कर लिखा, 'एक साल अलग पैदा होने के बावजूद, मेरी हाइट हमेशा से ज्यादा थी और उसकी छोटी। ऊंचाई और वजन में अंतर के कारण, कभी-कभी हम टॉम एंड जेरी दिखते थे और कभी-कभी मेरे वजन के आधार पर लॉरेल और हार्डी। हमने एक-दूसरे को बहुत बुरी तरह से चिढ़ाया हो। लेकिन हमेशा साथ हैं।
ट्विंकल ने आगे रिंकी खन्ना के पति के साथ अपनी पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "जैसा कि उनके पति बताते हैं, जब वह पहली बार मेरी बहन से मिलने आए थे, तो मैंने उनसे कहा था, 'आपको यह जानना होगा कि हमारे पिता अलग-अलग हैं। मेरे पिता विनोद खन्ना हैं, और उनके पिता राजेश खन्ना हैं, इसीलिए मैं लंबी हूं और वह नहीं है। मेरी बहन नाराज़ थी, हालाँकि मुझे लगा कि यह काफ़ी मज़ाकिया था।"
ट्विंकल ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, "लेकिन जब भी मैं मुसीबत में होती हूं, वह सबसे पहले मेरे साथ होती हैं। वह मुझे हर दिन फोन करती हैं, भले ही वह सांसारिक घटनाओं के बारे में बात करना हो। मैं यह नहीं कह सकती कि अगर जिंदगी एक रेगिस्तान है, तो वह मेरी हैं एकमात्र मरूद्यान है। लेकिन मुझे पता है कि चिलचिलाती धूप के तहत, वह निश्चित रूप से उस चौड़ी-किनारे वाली टोपी को मेरे साथ साझा करेगी, भले ही वह मेरे रास्ते में कुछ छाया डालने के लिए ही क्यों न हो।'












Click it and Unblock the Notifications