ट्विंकल खन्ना ने पानी के अंदर अक्षय कुमार के साथ की ऐसी हरकत, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो, अब क्या होगा?

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपने पूरे परिवार के साथ न्यू ईयर के वेकेशन पर गए हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस टर्न ऑथर ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर विश कर रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना का 50वां बर्थडे
वहीं इन सबके बीच बर्थडे गर्ल ट्विंकल खन्ना अपने बर्थडे पर अंडर वॉटर स्कूबा डाइविंग करती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने स्कूबा डाइविंग का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना पानी के अंदर अपने पति अक्षय कुमार के साथ लिपलॉक करती भी नजर आ रही हैं।

twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार का लिपलॉक
ट्विंकल खन्ना ने अपने बर्थडे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ट्विंकल ने अपने पति अक्षय कुमार और बच्चों-आरव और नितारा के साथ स्विमिंग और स्नॉर्कलिंग की झलक दिखाई है। अंडर वॉटर स्कूबा डाइविंग के वीडियो में कछुओं और समुद्र तल की खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं। ट्विंकल खन्ना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो राह है।

ट्विंकल खन्ना का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में ट्विंकल डीप ब्लू सी को एक्सप्लोर करते हुए पति अक्षय कुमार को किस करते हुए भी नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा है- अपने 50वें जन्मदिन पर, जब मैं अपने आसपास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं।

पिता राजेश खन्ना के साथ होता है ट्विंकल का जन्मदिन
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा है- लोग ग्रेट फिलॉस्फर का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी को फॉलो करती हूं। जहां, चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है- बस तैरते रहो, रोमांच कभी खत्म नहीं होगा। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपना जन्मदिन अपने दिवंगत पिता सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+