50 की उम्र में ट्विंकल खन्ना ने पूरी की मास्टर्स की पढ़ाई, खुश हुए पति अक्षय कुमार, बोल दी ये बड़ी बात
Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस समय बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। उनकी इस खुशी का कारण पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं। खबर है कि उनकी पत्नी और मशहूर राइटर ट्विंकल खन्ना ने 50 की उम्र में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर ली है। ट्विंकल खन्ना के इस कारनामे से पति अक्षय कुमार के साथ साथ उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
ट्विंकल खन्ना ने पूरी की मास्टर्स की पढ़ाई
अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के इस अचीवमेंट पर खुशी जताई है और उन्हें सुपरवुमन कहा है। अक्षय कुमार के अनुसार उन्हें उनकी पत्नी के इस कारनामे से गर्व महसूस हो रहा है। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स डिग्री हासिल कर ली है।

अक्षय कुमार ने शेयर की पत्नी की तस्वीर
अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में ट्विकंल खन्ना ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उसके साथ उन्होंने ग्रेजुएशन गाउन भी पहना हुआ है। तस्वीर में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने पत्नी के इस अचीवमेंट की खबर धूमधाम से फैंस के साथ शेयर की है।
अक्षय कुमार ने की ट्विंकल खन्ना की तारीफ
अक्षय कुमार ने पढ़ाई के प्रति पत्नी ट्विंकल खन्ना के डेडिकेशन की जमकर तारीफ भी की है। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- दो साल पहले, जब तुमने मुझसे कहा था कि तुम फिर से पढ़ाई करना चाहती हो, तो मुझे हैरानी हुई थी कि क्या सच में तुम इसे लेकर सीरियस हो?
'मैंने एक सुपरवुमन से शादी की है'
अक्षय कुमार ने आगे लिखा- लेकिन जिस दिन मैंने देखा कि तुम इतनी कड़ी मेहनत कर रही हो। घर और करियर के साथ-साथ मुझे और पूरी स्टूडेंट लाइफ भी जी रही हो, तो मुझे आश्चर्य हुआ। मुझे पता था कि मैंने एक सुपरवुमन से शादी की है।
'काश मैं भी इतना पढ़ा लिखा होता'
अक्षय कुमार ने अपीन पोस्ट में लिखा है- आज तुम्हारे ग्रेजुएशन पर, मैं भी चाहता हूं कि काश मैंने थोड़ी और पढ़ाई की होती, ताकि मेरे पास भी इतने ज्यादा शब्द होते कि मैं तुम्हें बता पाता कि तुम पर कितना गर्व है टीना। बधाई हो और मेरा सारा प्यार तुम्हारे लिए।
ट्विंकल खन्ना ने किस विषय में किया मास्टर्स
आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के गोल्डस्मिथ्स से फिक्शन राइटिंग की पढ़ाई पूरी की है। पिछले साल उन्होंने फैंस को अपनी यूनिवर्सिटी का एक वीडियो टूर भी करवाया था और दिखाया था कि उनकी स्टूडेंट लाइफ कैसी है। जानकारी के अनुसार ट्विंकल खन्ना ने उसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है जिसमें उनका बेटा आरव भी पढ़ता है।












Click it and Unblock the Notifications