'ब्रेस्ट साइज को लेकर गंदी बातें, प्रोड्यूसर करता था ऐसी डिमांड', एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने खोले कई राज
'ब्रेस्ट साइज को लेकर गंदी बातें, प्रोड्यूसर करता था ऐसी डिमांड', एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने खोले कई राज
मुंबई, 12 मार्च: टेलीविज एक्ट्रेस सयंतनी घोष, जो नागिन और संजीवनी जैसे हिट डेली शो से एक लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं, उन्होंने बॉडी शेमिंग से लेकर मनोरंजन जगत में चल रहे कास्टिंग काउच को लेकर कई चीजों का खुलासा किया है। टीवी शो में काम करना और इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए सयंतनी घोष को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। हाल ही एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सयंतनी घोष ने बॉडी शेमिंग को लेकर कहा कि जब वह टीनेज में थी तो उनके ब्रेस्ट साइज को लेकर गंदी-गंदी बातें की जाती थीं। बॉलीवुड बबल के साथ बात करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि मनोरंजन उद्योग में कास्टिंग काउच का शिकार वो भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन उद्योग में सुंदरता के कठोर मानक हैं।

लोग कहते थे- कैसे बढ़ गया ब्रेस्ट का साइज
सयंतनी घोष अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहती हैं, टीनेज में ब्रेस्ट साइज पर खूब बॉडी शेम किया गया है। सयंतनी घोष ने कहा, ''जहां तक मेरी याददाश्त का सवाल है, मैंने अपनी किशोरावस्था से इस तरह की गंदी बातों और टिप्पणियों का कई बार सामना किया है। मुझे याद है एक महिला ने कहा, अरे तुम्हारे ब्रेस्ट उम्र के हिसाब से बहुत ज्यादा है, तुम ठीक तो हो, ब्रेस्ट को लेकर कोई बीमारी तो नहीं है।' कईयों ने तो मुझे टीनेज में यह भी कहा कि, '' सेक्स करने से मेरे ब्रेस्ट के साइज ऐसे हो गए हैं।''

'मैं उस वक्त कुंवारी थी, मुझे इन बातों का मतलब भी नहीं पता था...'
सयंतनी घोष ने कहा, जब लोग मेरे ब्रेस्ट और सेक्स के बारे में ऐसी बातें करते थे तो मुझे यह भी नहीं पता था कि इसका क्या मतलब होता है। मुझे ये सब उस वक्त बिल्कुल पसंद नहीं था। मैं तब कुंवारी थी। मैं उस वक्त सोचती थी कि मेरे साथ ये सब क्यों हो रहा है। ऐसी चीजें अनजाने में ही आपको डरा देती हैं और मैं भी बहुत डर जाती थी।''
Recommended Video

'प्रोड्यूसर बोलता था, काम चाहिए तो साथ में वक्त बिताओ'
सयंतनी घोष ने कास्टिंग काउच पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि एक लोकप्रिय फिल्म निर्माता ने एक बार सुझाव दिया था कि अगर काम चाहिए तो कुछ समय साथ में बिताना चाहिए ताकि वह उसे एक रोल के लिए ट्रेनिंग दे सके।
सयंतनी घोष बोलीं, एक प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा था कि अगर काम चाहिए तो साथ में वक्त बिताओ करो ताकी मैं रोल के लिए ट्रेनिंग दे पाऊं। हालांकि निर्माता मेरी ताकत और कमजोरियों को जानता था। उसने कहा था कि वह जानता है कि मैं उस रोल के लिए फिट नहीं हो पाऊंगी। लेकिन फिर भी मैंने उसके साथ वक्त बिताया ताकि मैं उसके अनुरूप भूमिका निभा सकूं।''

'प्रोड्यूसर की बढ़ गई थी डिमांड...'
सयंतनी घोष ने आगे कहा, ''एक बार तो मैं काम सीखने के बहाने निर्माता की बात मान गई लेकिन धीरे-धीरे उसका डिमांड बढ़ गया था। उन्होंने मुझे फिप से कहा, "मुझे लगता है कि हमें एक साथ अधिक समय बिताना चाहिए और एक-दूसरे को जानना चाहिए।" मैंने इस कास्टिंग काउच से अकेले निपटा है और कई बार यह आपको निराश करता है।''

'आप सोचने लगते हैं कि आखिर कमी क्या है?'
सयंतनी घोष ने कहा, जब आपके शरीर को लेकर बार-बार इस तरह की बातें की जाए, काम के बदले डिमांड किया जाए तो आप अपने आप से सवाल करने लगते हैं, 'क्या मुझमें कुछ गड़बड़ है? क्या मैं वह हूं जो दूसरे व्यक्ति को ऐसे वाइब्स दे रही हूं ताकि उन्हें लगे कि वह मुझे कैसे भी ट्रीट कर सकते हैं। क्या मैं कुछ ऐसा कर रही हूं, जिससे लोग मुझसे कैसी भी बातें कर सकते हैं? भले ही आपकी गलती न हो, लेकिन फिर भी आप अपने आत्म-मूल्य पर सवाल उठाने लगते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications