टीवी की ' नागिन ' Sayantani Ghosh ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ लिये सात फेरे, शेयर कीं PHOTOS
नई दिल्ली। फिल्म तेरा यार हूं मैं में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकीं सायंतनी घोष का नाम भी अब उन एक्ट्रेसों की लिस्ट में शामिल हो चुकी, जो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बीते दिन ही सायंतनी घोष ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुराग तिवारी के साथ सात फेरे ले लिये हैं। सायंतनी घोष ने बड़ी ही सादगी के साथ शादी की है। सायंतनी घोष ने बड़ी ही सादगी के साथ शादी की है। शादी की रस्मों को पूरी कर सायंतनी घोष ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

अपने होमटाउन में लिए सात फेरे
इन फोटोज में सायंतनी घोष अपने पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। सायंतनी घोष ने अपने होमटाउन कोलकाता में जाकर शादी की है। सायंतनी घोष की शादी में फैमिली के कुछ खाल लोग ही शामिल हुए थे। सायंतनी घोष ने बड़ी ही सादगी के साथ सात फेरे लिए हैं। शेयर की गई तस्वीरों में सायंतनी घोष अनुग्रह तिवारी के नाम का मंगलसूत्र पहनकर पोज दे रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में सायंतनी घोष और अनुग्रह तिवारी के साथ शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही फोटो
सोशल मीडिया पर सायंतनी घोष की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि फैंस ने बहुत मुश्किल से यकीन किया कि सायंतनी घोष ने शादी कर ली है। वहीं फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। शादी होने के बाद सायंतनी घोष ने अपने ब्राइडल लुक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये तस्वीर शेयर करते हुए सायंतनी घोष ने बताया है कि उन्होंने अपने ब्राइडल मेकअप की शुरूआत कुमकुम के साथ की थी।

प्री-वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं
हाल ही में सायंतनी घोष ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सुनहरे ब्लाउज और खूबसूरत गहनों के साथ पारंपरिक साड़ी में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं अनुग्रह लाल रंग का कुर्ता पहने नजर आईं।

दादी की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनी थी
कथित तौर पर, सायंतनी घोष ने इस खास मौके पर अपनी दादी की गिफ्ट की हुई साड़ी पहनी थी। उनकी शादी केवल करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति के साथ एक अंतरंग संबंध था। अनुग्रह फिटनेस इंडस्ट्री में है। दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया। कपल ने अनुग्रह के होम टाउन जयपुर में एक रिसेप्शन और मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित करने की भी योजना बनाई।












Click it and Unblock the Notifications