स्काई ब्लू गाउन में Rubina Dilaik ने ढाया कहर, अप्सरा सी आईं नजर
हाल ही में रुबीना दिलैक ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे स्काई ब्लू गाउन में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
मुंबई, 31 मई: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने टीवी सीरियल्स और बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के बीच अलग ही पहचान बनाई है। अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रुबीना समय-समय पर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर खूबसूरत फोटोज भी शेयर करती हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वे काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
रुबीना ने उड़ाई फैंस की नींद
रुबीना ने स्काई ब्लू कलर का शिमरी गाउन पहना हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रहीं हैं। एक्ट्रेस इस ड्रेस में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रहीं हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस की नींद उड़ने लगी हैं।

दिए एक से बढ़कर एक पोज
रुबीना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में एक से बढ़कर एक हॉट पोज दिए हैं। एक्ट्रेस के इन पोज से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएगा।

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
बताते चलें कि रुबीना दिलैक की इन तस्वीरों को अभी तक एक लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट कर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications