रतन राजपूत को रक्षाबंधन के दिन जाना पड़ा पुलिस थाने, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, VIDEO

मुंबई, 15 अगस्त: टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत चाहे सीरियल में नजर नहीं आ रही हो, लेकिन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में हैं। टीवी एक्ट्रेस इन दिनों यूट्यूब पर काफी एक्टिव हैं और व्लॉग्स बानकर फैन्स को अपने से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनको रक्षाबंधन के बाद भाई के पास जाने से पहले पुलिस स्टेशन जाना पड़ा गया, आखिर ऐसा क्या हुआ, जानिए...

 'रक्षाबंधन' के दिन जाना पड़ा पुलिस थाने

'रक्षाबंधन' के दिन जाना पड़ा पुलिस थाने

टीवी सीरियल 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' फेम रतन राजपूत फिलहाल छोटे पर्दे से दूर चल रही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। टीवी एक्ट्रेस अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैन के साथ अपने हर अपडेट को साझा करतीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपने साथ दिल्ली में एक खौफनाक घटना का किया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने बताया कि 'रक्षा बंधन' के दिन उनको पुलिस थाने पहुंचना पड़ा था।

भाई के घर जा रही थीं रतन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा

भाई के घर जा रही थीं रतन, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा

दरअसल, अपने लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन के दिन वह अपने भाई को राखी बांधने जा रही थीं, लेकिन रास्ते में उनकी कार को ऑटो वाले ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार का साइड मिरर के साथ काफी कुछ नुकसान हो गया था। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में आगे बताया कि गलती होने के बावजूद वो एक्ट्रेस को ही गलत बताने लगा, जिसके बाद गुस्से में एक्ट्रेस ने ऑटो वाले को सबक सिखाने के लिए पुलिस थाने लेकर गईं।

एक्ट्रेस ने सबक सीखाकर भेजा

एक्ट्रेस ने सबक सीखाकर भेजा

एक्ट्रेस ने बताया कि गाड़ी का साइड मिरर तोड़ने के बाद भी उसकी अकड़ कम नहीं हो रही थी, और बोलने लगा कि कितने का नुकसान हुआ है, लेकिन जब उन्होंने कहा कि तुझे ही इसका भरना पड़ेगा तो फिर बोलने लगा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं है और टूट-फूट के एक हजार रुपए देने लगा, हालांकि एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उससे पैसे नहीं लिए और उसके वार्निंग दी कि अगर नहीं सुधरा और आगे भी ऐसा ही किया तो पक्का पुलिस थाने जाना पड़ेगा।

दिल्ली की खौफनाक घटना की थी शेयर

दिल्ली की खौफनाक घटना की थी शेयर

इससे पहले टीवी एक्ट्रेस ने अपने साथ दिल्ली में घटी खौफनाक घटना का जिक्र किया था। उन्होंने अपने थिएटर के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वो मंडी हाउस से प्रैक्टिस करने के बाद लौट रही थीं और फोन पर मां से बात कर रही थीं, तभी अचानक एक लड़का आया और उनसे उनका फोन छीनने लगाया, किसी ने भी उनकी मदद नहीं कि, वो जोर-जोर से चिल्ला रही थी, लोग खड़ा होकर तमाशाबीन बने हुए थे। यहां तक की मदद के लिए एक और लड़के से कहा तो एक्ट्रेस को जंगल में खींचकर ले जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+