मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती ना तो मैं उसके साथ भी सोता..रतन राजपूत ने बताया कास्टिंग काउच का डराने वाला सच
नई दिल्ली, 23 सितंबर: अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, संतोषी मां और महाभारत जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रतन राजपूत ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। रतन राजपूत ने अपने एक वीडियो ब्लॉग में बताया कि, एक बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस में गईं जहां उनकी मुलाकात एक 60 से 65 साल के बूढ़े व्यक्ति ने मुझे अपने साथ सोने के लिए कहा था।

'तुम्हें मुझे गॉदफादर बनाना पड़ेगा'
एक्ट्रेस रतन राजपूत अपने फैंस के साथ वीडियो ब्लॉग के जरिए जुड़ती है। हाल में रतन ने अपने एक वीडियो ब्लॉग में बताया कि, 2008 की बात है। मैं मुंबई बस आई ही थी। तब मैं चुप और सहमी सीरहती थी। वो 60-65 साल का बुढ्ढा होगा। उसने मुझे बोला, अरे तुम्हें तो बहुत चेंज करना पड़ेगा, अपने बाल देखो, अपनी स्किन देखो, कपड़े कैसे पहनती हो, पूरा मेकओवर करना पड़ेगा, 2-2.5 लाख का खर्च आएगा। पर मैं तुमपर क्यों इतने लाख खर्च करूं? तुम्हें मुझे गॉदफादर बनाना पड़ेगा। मुझसे फ्रेंडशिप करनी पड़ेगी।

'एक्ट्रेस बनने आई हो ना तो ये ड्रामा बंद करो'
रतन ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि, आप तो मेरे पिता की उम्र के हैं। मैं आपसे फ्रेंडशिप कैसे करूं, आपकी इज्जत करती हूं, जैसा गाइड करेंगे वैसा करूंगी। उस शख्स ने गुस्से में कहा- गाइड वाइड कुछ नहीं होता है। यहां पर फ्रेंडशिप करनी पड़ती है। एक्ट्रेस बनने आई हो ना तो ये ड्रामा बंद करो। थोड़ा स्मार्ट बनो। रतन ने बताया कि आधे घंटे तक वो शख्स बात करता रहा। वह बिना हाथ पैर की बातें कर रहा था वो।

'सुनो अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती ना तो मैं उसके साथ भी सोता'
रतन ने बताया कि, इसके बाद मैंने उससे कहा कि, आप मेरे फादर की उम्र के हैं तो शख्स ने कहा- सुनो अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती ना तो मैं उसके साथ भी सोता। यह सुनकर मैं शॉक्ड थी। रतन ने बताया कि वे वहां से किसी तरह से निकली थीं। उस शख्स ने उनके साथ कुछ नहीं किया था। उस बात का मेरी पर्सनैलिटी पर असर पड़ा था। मैं 1 महीने तक किसी मीटिंग में नहीं गई थीं। मेरे कान से धुंआ निकल रहा था।

रतने ने कहा-इसके बाद कभी मैंने फिल्म के लिए ट्राई नहीं किया।
रतन कहती हैं- इस वाकये के बाद कभी मैंने फिल्म के लिए ट्राई नहीं किया। आज भी मेरा मन करता है अगर वो आदमी मुझे मिल जाए तो मैं जूते से उसके उसी मुंह पर मारूं जिसने अपनी बेटी के लिए भद्दी बात कही थी। सोचों वो कितना लीचड़ आदमी होगा। इसे कास्टिंग काउच कहूं क्या कहूं। ये दहला देने वाली घटना है। आज अगर कोई मुझसे ऐसी बात कहें तो मैं जूतों से उसे नहला दूं।
देखें वीडियो
रतन राजपूत ने बताया कि इंडस्ट्री में काम करने के लिए कभी समझौता न करें, मेहनत के बल पर आगे बढें। रतन राजपूत ने कहा कि कभी भी ऐसी कीमत मत दो वरना सक्सेस नहीं हो पाओगे।












Click it and Unblock the Notifications