32 साल की निया शर्मा अभी तक हैं सिंगल, खुद एक्ट्रेस ने बताया क्या है उनका मैरिज प्लान

मुंबई, 01 जुलाई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) छोटे पर्दे की सबसे डिमांडिंग और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनके किए हुए सीरियल्स सुपरहिट हुए है। इतना ही नहीं उन्होंने कई वेब सीरीज में अपने टैलेंट के साथ हॉटनेस का तड़का भी लगाया है। टीवी एक्ट्रेस फिलहाल सिंगल हैं और उनके किसी के साथ रिलेशनशिप में होने की खबर भी नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर वो लव मैरिज करेंगी या अरेंज। साथ ही बताया कि क्या परिवार का ऊपर शादी करने के लिए प्रेशर है।

32 साल की निया शर्मा अभी तक हैं सिंगल

32 साल की निया शर्मा अभी तक हैं सिंगल

निया शर्मा सीरियल्स के अलावा अपने ग्लैमरस अवतार के लिए भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। निया शर्मा की फैन फॉलोइंग इतनी है कि जैसे ही वो अपनी तस्वीरें या फिर डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सीक्रेट रहने वाली निया शर्मा 32 साल की हो चुकी हैं और अभी तक सिंगल हैं। ऐसे में हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने मैरिज प्लान पर खुलकर बात की है।

फैमिली या सोसाइटी की तरफ से शादी का प्रेशर?

फैमिली या सोसाइटी की तरफ से शादी का प्रेशर?

एंटरटेनमेंट वेबसाइट koimoi को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में जब निया शर्मा से पूछा गया कि क्या उन पर फैमिली या सोसाइटी की तरफ से शादी का प्रेशर है या नहीं? इसका जवाब देते हुए निया ने यह भी बताया कि वो लव और अरेंज मैरिज के बीच किसे चुनेगी। साथ ही खुलासा किया कि वह अपनी ड्रीम वेडिंग को किस तरह से देखती हैं।

'मैं ऐसा नहीं करने वाली...'

'मैं ऐसा नहीं करने वाली...'

एक्ट्रेस ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। निया ने कहा कि मैं दबाव महसूस नहीं करती। मेरी मां मुझे कभी कुछ नहीं कहती हैं। प्रेशर में आप किसी व्यक्ति से शादी करते हैं और बाद में तलाक लेते हुए देखते हैं, क्योंकि आपने जल्दबाजी में फैसला लिया था। और यह हो रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वाली, मुझे अभी और मुकाम हासिल करना है और फिर शादी करने के बारे में प्लान करना है।

'मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक कि...'

'मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक कि...'

शादी और समाज के दबाव के बारे में बात करते हुए निया शर्मा ने आगे कहा कि सिर्फ इसलिए कि आप एक निश्चित उम्र तक पहुंच गए हैं, अब पता नहीं क्या होगा... मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक कि कोई मेरा हाथ पकड़कर मुझसे ना कहे निया, मैं तुम्हारा ख्याल रखना चाहता हूं। या फिर मैं अपनी देखभाल करने के लायक ना बन जाऊं। इसलिए सौभाग्य से मुझ पर मेरी मां, मेरे भाई का शादी को लेकर कोई दबाव नहीं है। हम तीन लोग बहुत अच्छे हैं और हम अपना जीवन जीते हैं। जब तक मैं अपनी लाइफ को एंज़य करती हूं, कोई दबाव नहीं है।

कैसी होगी निया की ड्रीम वेडिंग?

कैसी होगी निया की ड्रीम वेडिंग?

वहीं अपनी मैरिज प्लान्स का खुलासा करते हुए निया शर्मा ने कहा, "हां, मैं शादी करना चाहती हूं - लेकिन जल्दबाजी में नहीं, सिर्फ इसलिए नहीं की मुझे दुनिया को साबित करना है। उन्होंने कहा, "यह जल्दबाजी की बात नहीं है और शादी की योजना नहीं बनाई जा सकती है।" इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि अरेंज मैरिज या लव मैरिज उनकी पसंद कौन सी है? तो निया शर्मा ने सिंपल कहा, "लव मैरिज। मैं लव मैरिज करना चाहती हूं।" अपनी ड्रीम वेडिंग के सवाल पर कुछ सेकंड सोचने के बाद एक्ट्रेस ने कहा, "मैं सिंपल तरह से शादी करना चाहती हूं। बिल्कुल शांत तरीके से, डेस्टिनेशन वेडिंग की तरह - कहीं, बाहर। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगी वो कोर्ट भी हो सकता है या फिर एक मंदिर भी, मुझे पता नहीं है। लेकिन मैं बहुत ही कूल तरीके से शादी करना चाहती हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+