'तुम अवॉर्ड फंक्शन्स में Naked क्यों घूमती हो', Nia Sharma ने बताया दोस्त और Ex ने की थी ऐसी हरकत

मुंबई, दिसंबर 11: पॉपुलर और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टेलीविजन एक्ट्रेस निया शर्मा आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहतीं हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड ड्रेसिंग सेंस हो या फिर उनका डांस वो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि दुनिया की दूसरी सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं में शुमार निया शर्मा को कभी उनके ही दोस्तों ने फैशन और मेकअप की वजह से ट्रोल किया है, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है।

निया ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

निया ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं के चलते छाईं रहती हैं। छोटे पर्दे का बड़ा नाम बन चुकीं निया शर्मा हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा पहन लेती हैं, जिसके चलते उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच हाल ही में निया ने अपनी इस इमेज को लेकर ऐसा हैरान करने वाला खुलासा किया है, जिसको जानने के बाद उनके फैंस भी हैरत में पड़ जाएंगे।

दोस्‍तों और एक्‍स बॉयफ्रेंड ने की ऐसी हरकत

दोस्‍तों और एक्‍स बॉयफ्रेंड ने की ऐसी हरकत

निया शर्मा ने खुद बताया कि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलने वाली एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ में भी दोस्‍तों और यहां तक कि अपने एक्‍स बॉयफ्रेंड के तानों का शिकार बन चुकी हैं। बॉलीवुड बबल के साथ अपनी बातचीत के दौरान निया शर्मा ने खुलासा किया कि कैसे एक बार उनके दोस्त उन्हें अवॉर्ड शो में उनके फैशन च्वाइस के लिए शर्मिंदा किया करते थे। उसके बारे में बोलते हुए निया ने कहा, 'मुझे कहा गया था कि आप इन अजीब लिपस्टिक को यूज क्यों करते हैं? यह अच्छी नहीं लग रही है। आखिर आप टीवी से हैं।'

अवॉर्ड फंक्शन में आप नेकेड क्यों चलती हो?

अवॉर्ड फंक्शन में आप नेकेड क्यों चलती हो?

वहीं अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि फिर मुझसे कहा गया कि अवॉर्ड फंक्शन में आप नेकेड क्यों चलती हो?' उन्होंने कहा कि नेकेड तो मैंने अंग्रेजी में बोल दिया, मुझे तो हिंदी में बोला था और यह सब एकमात्र मेरे दोस्तों की ओर से कहा गया था। इंटरव्यू में निया शर्मा इस बात का भी खुलासा किया कि यहां तक ​​​​कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड को भी इस बात से परेशानी थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को कैसे दिखाया है।

बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं निया शर्मा

बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं निया शर्मा

निया शर्मा ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आया कि सोशल मीडिया पर्सनल इक्वेशन को कैसे खराब कर रही है? मैं कभी नहीं समझ सकी। सोशल मीडिया तो सोशल मीडिया है, उसे वही रहने दो ना यार। आपको बता दें कि निया शर्मा अपनी काफी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

'हाल ही में कोई काम नहीं मिल रहा'

'हाल ही में कोई काम नहीं मिल रहा'

वहीं जब निया से पूछा गया कि वह टेलीविजन शो करने से खुद को दूर क्यों नहीं रख रही हैं, तो एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्हें हाल ही में कोई काम नहीं मिल रहा है। साथ बताया कि किसी ने उससे संपर्क नहीं किया है और इसकी वजह भी उनको नहीं पता। निया को आखिरी बार एक म्यूजिक वीडियो 'दो घोंट' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+