TV एक्ट्रेस देवोलीना ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मैथ टीचर ने ट्यूशन में मेरे साथ....
मुंबई, 23 नवंबर: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य की बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हुई है। इस दौरान देवोलीना भट्टाचार्य ने खुलासा किया है कि जब वह ट्यूशन के लिए गई तो उनके गणित शिक्षक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन नहीं कर सकी क्योंकि मेरे माता-पिता नहीं चाहते थे। देवोलीना कई बार अपने बेबाक बयानों के चलते भी सुर्खियों में आईं हैं।

देवोलीना ने अपनी लाइफ को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
हाल ही में देवोलीना जाने-माने शो 'लेडीज वर्सेज जेंटलमैन' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस दौरान देवोलीना ने अपनी लाइफ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। नए प्रमोशनल वीडियो में देवोलीना ने बताया कि, वह वहां बहुत अच्छे शिक्षक थे। सब उसके पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। सभी अच्छे छात्र और मेरी भी दो सबसे अच्छी दोस्त भी उनके पास ट्यूशन के लिए गईं। अचानक एक हफ्ते के बाद उन्होंने (मेरे दोस्तों ने) जाना बंद कर दिया।

मेरी फ्रेंड उस टीचर के बारे में जानती थी: देवोलीना
देवोलीना ने बताया कि, मैथ टीचर ने उनकी दो सहेलियों के बदतमीजी की थी। जिसकी वजह से उनकी सहेलियों ने ट्यूशन छोड़ दिया। इसके बाद जब मैंने उनसे मैथ पढ़ना शुरू किया तो उन्होंने मेरे साथ भी ऐसा ही किया। मुझे भी इस चीज का सामना करना पड़ा था। वहीं मुझे बुरा इस बात का लगा कि मेरी सहेलियों ने मुझे ये बात नहीं बताया जबकि उन्हें पता था कि मैं उसी मैथ टीचर से पढ़ने गई हूं।

'मैंने टीचर की पत्नी से भी की थी शिकायत'
देवोलीना शो में ने बताया कि, मेरे साथ हुए दुर्व्यहार की शिकायत मैंने शिक्षक की पत्नी से की, मैं चाहती थी कि, वे टीचर के खिलाफ सख्त एक्शन लें। इसके बाद फिर मैं ट्यूशन के लिए गई तो उसने मेरे साथ फिर दुर्व्यवहार किया। मैं घर वापस आई और अपनी माँ को बताया। हम टीचर के घर गए और उनकी पत्नी से शिकायत की। वह सब हुआ। लेकिन, मैं सख्त कार्रवाई करना चाहती थी।

देवोलीना ने लोगों से की ये अपील
देवोलीना की बातों को सुनकर दूसरी टीम में मौजूद जय भानुशाली सोच में पड़ जाते हैं। दूसरी ओर शो के होस्ट जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी चौंक जाते हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कह रही हैं कि वो उस टीचर के खिलाफ एक्शन लेना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। देवोलीना भट्टाचार्जी दर्शकों से गुजारिश कर रही हैं कि अगर कभी भी बच्चे इस तरह की शिकायत करें तो उस पर ध्यान जरूर देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications