फ्लैट में मृत मिला ये टीवी एक्टर, शूटिंग पर नहीं पहुंचने पर क्रू मेंबर ने घर पहुंच तोड़ा दरवाजा
टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी और फिल्म एक्टर योगेश महाजन का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो योगेश की मौत उनके फ्लैट में हुई है। उनका घर सेट के अंदर ही है। 19 जनवरी को वो जब शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे तो क्रू का एक मेंबर उनके घर गया। जब कई बार आवाज के बाद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने उसे तोड़ा।
जब क्रू मेंबर्स अंदर गए तो वो मृत पड़े हुए थे। योगेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पता चला कि योगेश को हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। योगेश की मौत की खबर को उनकी को स्टार आकांक्षा रावत भी कंफर्म किया है।

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में आकांक्षा ने बताया कि योगेश बहुत जिंदादिल इंसान थे। सेंस ऑफ ह्यूमर भी उनका काफी अच्छा था। एक साल से अधिक समय से हम साथ में शूटिंग कर रहे थे। उनके अचानक चले जाने से हम सभी सदमें हैं। वहीं, योगेश के परिवार का भी बुरा हाल है। वो अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। योगेश का अंतिम संस्कार 20 जनवरी को सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications