Flop Star Kids: बॉलीवुड के वो फेमस स्टार किड्स जो इंडस्ट्री में रहे नाकाम, नहीं दे पाए एक भी हिट मूवी
बॉलीवुड में स्टार किड्स के लिए एंट्री आसान होती है लेकिन होती है। लेकिन अपने पैरेंट्स की तरह उस स्टारडम को बरकरार रखना बेहद मुश्किल होता है।
Bollywood Flop Star Kids: बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दा आए दिन सुर्खियां बटोरता है। जितना एक आउटसाइडर के लिए बॉलीवुड में एंट्री करना मुश्किल होता है उतना ही स्टार किड्स के लिए आसान है। लेकिन कई ऐसे स्टार किड्स हैं जिनके माता-पिता बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन वह अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे। आइए जानते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जिनका करियर शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही खत्म हो गए।
उदय चोपड़ा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है उदय चोपड़ा का है। जिन्होंने मोहब्बतें और धूम जैसी फिल्मों में काम किया। उनके करियर की शुरूआत में ऐसा लगने लगा था कि वह अपना सिक्का जमा पाएंगे। लेकिन कुछ वक्त के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। देखते ही देखते एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया।

तुषार कपूर
80-90 दशक के सुपरस्टार जितेंद्र को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। इसके बाद जब उनके बेटे तुषार कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा तो शुरूआत तो काफी अच्छी रही। फैंस उम्मीद करने लगे थे कि वह अपने पिता की तरह काफी नाम कमाएंगे। लेकिन वह दर्शकों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाए।
इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। वह अपनी एक्टिंग से भी फैंस के दिलों में राज करने लगे थे। लेकिन इस फिल्म के बाद उनकी कोई फिल्म फैंस को खास पसंद नहीं आई। जिसके बाद इमरान खान ने एक वक्त के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।
ईशा देओल
मशहूर अभिनेता हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म धूम में भी काफी पसंद किया गया। लेकिन फिर उनकी कोई भी फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई। फिलहाल ईशा देओल फैंस जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
अध्ययन सुमन
जाने माने एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की लेकिन वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा लव अफेयर्स की वजह से ज्यादा चर्चा में रहे।












Click it and Unblock the Notifications