Tunisha Sharma: तुनिशा शर्मा का सुसाइड या मर्डर? मुंबई के जेजे अस्पताल में हुआ एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। तुनिशा शर्मा का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम के बाद एक्ट्रेस का शव अस्पताल में रखा गया है।

Tunisha Sharma Post Mortem: टीवी सीरियल अलीबाबा की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। तुनिशा ने सुसाइड किया है या ये किसी की सोची समझी साजिश है। इसकी जांच करने में मुंबई पुलिस जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के जेजे अस्पताल में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम के बाद तुनिशा का शव अस्पताल में रखा गया है।

Tunisha Sharma

तुनिशा का हुआ पोस्टमार्टम
बता दें कि, शनिवार 24 दिसंबर को तुनिशा शर्मा ने 20 साल की उम्र में अपने टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्‍महत्‍या कर ली। उनकी मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में सनाटा पसरा हुआ है। खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस के शरीर के आसपास से पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ। वहीं उनके परिवार वाले इस बात का यकीन नहीं कर रहे कि एक्ट्रेस ये कदम उठा सकती हैं। अब एक्ट्रेस का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि, ये मर्डर है फिर सुसाइड।

एक्ट्रेस के को-स्टार को किया गिरफ्तार
बता दें तुनिशा शर्मा सीरियल की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग से पहले एक्ट्रेस ने बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। वहीं तुनिशा की मां से मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे मामले की पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+