Tunisha Sharma: 'पीएम मोदी Polygamy के खिलाफ बनाए कड़े कानून...' कंगना ने की अपील,कहा-ये हत्या है
'मैं माननीय प्रधान मंत्री @nsrendramodi जी से अनुरोध करती हूं, जैसे कृष्ण ने द्रौपदी के लिए और राम ने सीता के लिए एक स्टैंड लिया था,वैसे ही हम आपसे बहुविवाह के खिलाफ सख्त कानून बनाने की उम्मीदकरते हैं।'

Kangana Ranaut on Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने आम से लेकर खास तक को झकझोर कर रख दिया है। 20 साल की खूबसूरत अभिनेत्री इस तरह से मौत को गले लगा लेगी ये किसी ने नहीं सोचा था। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल ' के सेट पर सुसाइड करने वाली तुनिषा के बारे में कहा जा रहा है कि वो अपने कोस्टार शीजान खान के इश्क में गिरफ्तार थीं, दोनों का 15 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा डिप्रेशन में थीं और इसी कारण उन्होंने खुद को मौत के हवाले कर दिया।

कंगना रनाउत ने कही बड़ी बात
अभिनेत्री के इस कदम के बाद उनके बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान पुलिस की गिरफ्त में है क्योंकि शीजान पर तुनिषा की मां ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस शीजान से लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन एक बार फिर से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में यंग आर्टिस्ट के करियर को लेकर बहस छिड़ गई है। इस मामले में अब बॉलीवु़ड क्वीन कंगना रनाउत ने प्रतिक्रिया दी है।

Tunisha Sharma हैश टैग का प्रयोग
बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना ने अपनी Insta स्टोरी में पीएम मोदी से 'Polygamy and acid attacks' के खिलाफ कड़े और नए कानून बनाने का निवेदन किया है। कंगना ने अपनी लंबी सी पोस्ट में Tunisha Sharma हैश टैग का प्रयोग करते हुए लिखा है कि 'एक महिला हर चीज का सामना कर सकती है।'
'प्रेम कहानी में कभी प्यार था ही नहीं'
'वो अपने प्यार ,शादी, रिश्ते या यहां तक कि किसी प्रियजन की कमी भी झेल सकती है लेकिन वह किसी भी सूरत में ये बर्दाश्त नहीं कर सकती है कि उसकी प्रेम कहानी में कभी प्यार था ही नहीं, दूसरे व्यक्ति के लिए उसका प्यार केवल एक दिखावा था और ये उसके शोषण का ईजी टारगेट था, उसकी वास्तविकता दूसरे व्यक्ति की तरह नहीं थी, जो केवल उसका शारीरिक और भावनात्मक रूप से उपयोग कर रहा था।'

'उसने यह अकेले नहीं किया है... यह एक हत्या है'
कंगना ने तुनिषा शर्मा की मौत को हत्या करार दिया है। उन्होंने आगे लिखा है कि 'जब इंसान का भरोसा ही उठ जाए और उसे लगने लगे कि उसके जिंदा रहने और मरने से कोई फर्क नहीं पड़ता,उसके हालात ऐसे हो गए थे कि उसे अपनी सोच और धारणा पर ही विश्नास नहीं था, कृपया जान लें कि उसने यह अकेले नहीं किया है... यह एक हत्या है।'

'बहुविवाह के खिलाफ सख्त कानून बनाने की उम्मीद'
उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में लिखा है कि ' मैं माननीय प्रधानमंत्री @nsrendramodi जी से अनुरोध करती हूं, जैसे कृष्ण ने द्रौपदी के लिए और राम ने सीता के लिए एक स्टैंड लिया था, वैसे ही हम आपसे सहमति के बिना बहुविवाह के खिलाफ सख्त कानून बनाने की उम्मीद करते हैं, महिलाओं के खिलाफ एसिड हमले, निश्चित रूप से उन्हें कई टुकड़ों में काट देना चाहिए। बिना मुकदमे के तत्काल मौत की सजा होनी चाहिए'।

'इन सब में शीजान की कोई गलती नहीं'
आपको बता दें कि तुनिषा की मां ने जहां शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं वहीं शीजान के परिवार वालों ने कहा है कि ' वो बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है। तुनिषा हमें भी प्यारी थी, उसके मौत का दुख हमें भी है लेकिन इन सब में शीजान की कोई गलती नहीं है।'
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल ' शो
मालूम हो कि सब टीवी के 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल ' शो में तुनिषा शहजादी मरियम के रोल में और शीजान ने अली बाबा की भूमिका में थे।इसी के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी, यहीं से दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी थी और यहीं पर तुनिषा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
Tunisha sharma: एक थी तुनिषा शर्मा , कैटरीना से था खास कनेक्शन
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications