बेटी तुनिषा की अर्थी देख बेहोश हो गई थीं उनकी मां, श्मशान घाट पर बेटी का नाम लेकर चिल्लाने लगीं और फिर.....
Tunisha Sharma Mother: तुनिषा की बेसुध मां को परिवार के लोग और दोस्त संभालते नजर आए। वह कभी चुप हो जातीं तो कभी रो पड़तीं। बेटी की बॉडी देख वह बेहोश तक हो गई थीं।

Tunisha Sharma Mother: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सब हैरान हो गए हैं। तुनिषा की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। आपको बता दें कि 20 साल की जवान बेटी को खो देने के बाद से तुनिया की मां की हालत बहुत ही खराब हो गई है। उन्हें अभी भी ये यकीन नहीं हो पा रहा है कि उनकी बेटी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है। खबर है कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा बेटी के अंतिम संस्कार में बेसुध हालत में नजर आई थीं। वनीता शर्मा के आंसू बंद नहीं हो रहे थे। उस मां की आंखों के आगे बेटी की मुस्कान ही नजर आ रही थी। बेटी तुनिषा के पार्थिव शरीर को देख मां वनीता बिलख-बिलख कर रोती नजर आई थीं। बेटी की बॉडी को देख मां बेहोश तक हो गई थीं।
बेटी की अर्थी देख बेहोश हुई मां
आपको बता दें कि दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा अपनी बेटी की र्थी देख बेहोश हो गई थीं। इसके बाद शिविन नारंग समेत कई लोगों ने उन्हें गोद में उठाकर गाड़ी में बैठाया। जानकारी के अनुसार गत 27 दिसंबर को मुंबई के मीरा रोड स्थित श्मशान घाट पर अलीबाबा फेम एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बेटी को अंतिम विदाई देते हुए तुनिषा की मां खुद को संभाल नहीं पाईं। उनकी आंखों से आंसू गिरते रहे।
परिवार के लोगों ने तुनिषा की मां को संभाला
तुनिषा की बेसुध मां को परिवार के लोग और दोस्त संभालते नजर आए। वह कभी चुप हो जातीं तो कभी रो पड़तीं। वनीता शर्मा की नजरें श्मशान घाट की उस भीड़ में अपनी खोई बेटी को ही खोज रही थीं। तुनिषा की मां बार बार अपनी बेटी का नाम लेकर चीख रही थीं जिसे देख हर कोई तड़प रहा था।
तुनिषा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई स्टार्स
पिछले चार दिनों से तुनिषा की मां के आंखों के आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे। श्मशान घाट पर उनकी हालत देख तमाम स्टार्स और फैंस काफी दुखी नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि तुनिषा शर्मा के अंतिम दर्शन करने के लिए कई स्टार्स उनके घर पहपंचे थे। घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ रही थी।

शीजान की अम्मी और बहन भी पहुंची श्मशान घाट
तुनिषा शर्मा को अंतिम विदाई देने मशहूर डायरेक्टर अब्बास-मस्तान, शिविन नारंग, दीपिका सिंह से लेकर कई टीवी स्टार्स भी पहुंचे थे। हर किसी का चेहरा गम में डूबा हुआ नजर आ रहा था। तुनिषा को अंतिम विदाई देने के लिए आरोपी शीजान खान की अम्मी और बहन भी मीरा रोड स्थित श्मशान घाट पहुंची थीं। शीजान की मां भी तुनिषा की बॉडी को देख फफक कर रो पड़ीं।

तुनिषा की मौत पर मुकेश खन्ना ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि शीजान के उकसाने पर ही तुनिषा ने सुसाइड किया है। जबकि शीजान की बहनों का कहना है कि उनका भाई बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है। इस मामले में मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अपना बयान दिया है। एक तरफ जहां लोग तुनिषा शर्मा की मौत पर दुख जता रहे हैं वहीं एक्टर मुकेश खन्ना का कहना है कि इस हादसे के लिए एक्ट्रेस के माता-पिता ही जिम्मेदार हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications