जिस स्टूडियो में तुनिषा शर्मा ने किया था सुसाइड, सेट हो गया जलकर खाक, क्या सबूत मिटाने की गई कोशिश?

जिस फिल्म स्टूडियो में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड किया था। वही स्टूडियो 12 मई की आधी रात को जलकर राख हो गया।

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma Palghar Studio Fire: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि जिस स्टूडियो में एक्ट्रेस ने सुसाइड किया था। उसी स्टूडियो में 12 मई की आधी रात को आग लग गई। पालघर में स्थित फिल्म स्टूडियो में आग लगने से वो सेट पूरी तरह खाक हो गया है।

तुनिषा शर्मा ने किया था सुसाइड

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, मुंबई के बाहरी इलाके वसई में कामन स्थित भजनलाल स्टूडियो में शुक्रवार को आधी रात में लगी थी। 12 मई की आधी रात इस लगी आग पर 13 मई की सुबह लगभग 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया था। खैर अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली कि यह आग कैसे और कब लगी।

उसी स्टूडियो में लगी भीषण आग
अधिकारी ने बताया कि आग भजनलाल स्टूडियो में लगी, जहां पिछले साल 24 दिसंबर को अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का शरीर मृत पाया गया था। एक्ट्रेस की लाश 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर एक वॉशरूम में लटकी मिली थीं। अब इस आग के बाद से सवाल खड़ा होता है कि क्या एक्ट्रेस की मौत के सबूत मिटाने के लिए यह साजिश रची गई या फिर यह महज एक हादसा था।

क्या सबूत मिटाने की रची साजिश?
तुनिषा शर्मा की मां ने उनके को-स्टार और शीजान खान पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस की मां के मुताबिक, शीजान खान ने उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा था। वह चाहते थे कि तुनिषा इस्लाम धर्म कबूल कर ले। जिसके बाद शीजान खान ने 3 महीने तक जेल की सजा काटी। खैर अब पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया और अब वह जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+