Tunisha Sharma केस : मौत से पहले तुनिषा शीजान की हुई बात, पुलिस का आरोप- जांच में आरोपी शीजान से सहयोग नहीं
तुनिषा शर्मा मौत मामले में आरोपी शीजान खान पर पुलिस को जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा है।

Tunisha Sharma demise लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 20 साल की एक्ट्रेस की आत्महत्या मामले में पुलिस मर्डर के पहलू पर भी पड़ताल कर रही है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक जांच में सामने आया है कि फांसी के फंदे पर झूलने से कुछ देर पहले ही मृतका तुनिषा ने आरोपी शीजान खान से बातचीत की थी। महाराष्ट्र की वालीव पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
तुनिषा शर्मा की मौत मामले में उनकी मां, चाचा और ड्राइवर बयान दर्ज किया जाएगा। महाराष्ट्र की वालीव पुलिस ने बुधवार को तुनिषा की कथित आत्महत्या के मामले में अपने बयान दर्ज करने के लिए तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा, उनके चाचा पवन शर्मा और उनके ड्राइवर को तलब किया। .
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक वालीव पुलिस ने कहा कि आरोपी, तुनिषा के प्रेमी और सह-कलाकार शीजान खान, जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं कर रहे। पुलिस ने कहा कि यह एक गंभीर और हाई प्रोफाइल मामला है जिसकी विस्तृत जांच की जरूरत है।
बकौल पुलिस, तुनिषा की मौत के बाद उनके सह कलाकार शीजान खान पर आरोप लगा कि पूछताछ के दौरान शीजान न तो सवालों के उचित जवाब दे रहे हैं और न ही जांच में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में चल रही जांच के दौरान दो आईफोन सहित तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने शीजान के फोन से तुनिशा, उसकी मां और उसकी मां के साथ हुई चैट को रिकवर कराया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें जांच के दौरान 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' के साथ शीजान की चैटिंग की जानकारी भी मिली है। उन्होंने दावा किया कि तुनिषा की मौत के दिन शीजान ने अपनी 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' से दो घंटे तक बात की थी।
Recommended Video

बता दें कि तुनिषा की मां ने शीजान पर कई लड़कियों के साथ संबंध रखने का आरोप लगा चुकी हैं। सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने कहा था कि वह तुनिषा की मां के दावे पर शीजान से पूछताछ करेगी। अपनी जांच के दौरान, पुलिस शेजान को 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर भी ले गई, जहां 20 साल की अभिनेत्री तुनिषा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications