Tunisha Sharma case:'शीजान से मिलने के बाद वो बदल गई, उसने हिजाब पहनना शुरू किया', अंकल का चौंकाने वाला खुलासा
तुनिषा शर्मा के अंकल ने कहा कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा के व्यवहार में कई बदलाव आए थे, उसने हिजाब पहनना शुरू किया था।

Tunisha Sharma death case: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा इस दु्निया में नहीं रहीं। 24 दिसंबर को उन्होंने सीरियल 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से तुनिषा की मौत का कारण फंदे पर झूलने यानी फांसी बताया गया है। 20 वर्षीय एक्ट्रेस की मौत के बाद तुनिषा की मां की शिकायत पर को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को खुदकुशी के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार किया है। वहीं अब इस मामले में तुनिषा शर्मा के अंकल पवन शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

तुनिषा के व्यवहार में आए कई बदलाव: अंकल
दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस की मौत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया था कि आरोपी शीजान और मृतक के फोन जब्त कर लिए गए हैं। अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या 'लव जिहाद' का कोई एंगल नहीं मिला है, लेकिन अब तुनिषा शर्मा के अंकल पवन शर्मा ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि शीजान से साथ रिलेशनशिप में तुनिषा के व्यवहार में कई बदलाव आए थे।

'हिजाब पहनना कर दिया था शुरू'
पवन शर्मा के मुताबिक तुनिषा का बिहेवियर में कई तरह का बदलाव आया था। उसने हिजाब पहनना शुरू किया था। पुलिस को हर एंगल में जांच करनी चाहिए। पुलिस ने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। उन्होंने और 2 दिन की रिमांड ली है, तो उसमें चीजे सामने आएंगी। अपने बयान में तुनिषा के अंकल ने कहा कि पुलिस ने अदालत के सामने कहा कि शीजान के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे। मामले की हर एंगल से पुलिस जांच करें। पालघर में मीडिया से बात करते हुए पवन शर्मा ने कहा कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा के बारे में बहुत कुछ बदल गया था, उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था।

शीजान खान की मां के भी बयान होंगे दर्ज
वहीं बुधवार को 4 दिन पुलिस रिमांड के बाद तुनिषा शर्मा मौत के मामले में आरोपी शीजान खान को पालघर की वालिव पुलिस द्वारा वसई कोर्ट ले जाया गया। जहां कोर्ट से पुलिस ने 2 दिन की रिमांड ली है। इससे पहले वालीव पुलिस ने कहा कि हम टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी शीजान खान की मां का भी बयान दर्ज करेंगे।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications