Sheezan Khan Bail: तुनिषा शर्मा केस में शीजान खान को मिली जमानत, इन शर्तों के साथ हुए रिहा

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से ही जेल के सजा काट रहे शीजान खान को आखिरकार बेल मिल गई है।

Sheezan Khan Got Bail: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने बीते साल 24 दिसंबर को टीवी सेट पर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद उनके साथ 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में काम कर चुके ब्वॉयफ्रेंड और मशहूर एक्टर शीजान खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी से शीजान जेल की हवा खा रहे थे। लेकिन, अब लंबे इंतजार के बाद उन्हें राहत मिली है। जी हां शीजान पर लगे तमाम गंभीर आरोप खारिज होने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है।

Sheezan Khan

इन शर्तों पर शीजान को मिली राहत
शीजान खान की काफी समय से याचिका खारिज हो रही थी। एक्टर के परिवार वालों से लेकर उनके वकील तक हर कोई उन्हें जेल से छुड़ाने का संभव प्रयास कर रहा था। हालांकि अब 3 महीने बाद 4 मार्च को शीजान खान को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि, उन्हें 1 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली। साथ ही उन्हें जमानत देने पर कोर्ट द्वारा कई शर्तें भी रखी गई हैं। कोर्ट में एक्टर का पासपोर्ट जमा कराया गया है। ताकि वह यह देश छोड़कर बाहर ना जा पाएं।

तुनिषा शर्मा की मां ने लगाया था आरोप
आपको बता दें कि, तुनिषा शर्मा ने मात्र 20 साल की उम्र में ही सुसाइड कर लिया था। उनके सुसाइड करना तमाम टीवी सेलेब्स के लिए एक बड़ा झटका था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनिषा और शीजान खान टीवी सीरियल 'अली बाबा' में साथ काम कर चुके हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। लेकिन, सुसाइड से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था। एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर आरोप लगाया था कि, एक्टर और उनके परिवार वालों ने तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+