'तुनिषा के साथ-साथ किसी और लड़की से नहीं था अफेयर', पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रोने लगा शीजान खान
तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने अपनी बेटी के पूर्व प्रेमी पर तुनिषा को धोखा देने का आरोप लगाया। वनिता ने कहा है कि शीजान खान ने उनकी बेटी से शादी करने का वादा करने के बावजूद उससे संबंध तोड़ लिया।

Tunisha Sharma case Update: टीवी एक्ट्रेस और अपनी प्रेमिका तुनिषा शर्मा को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शिजान मोहम्मद खान इन दिनों पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान शिजान खान ने रोते हुए कहा है कि उन्होंने तुनिषा शर्मा के साथ रिश्ते में होते हुए किसी और लड़की के साथ अफेयर नहीं किया और ना ही तुनिषा को धोखा दिया था। दूसरी लड़कियों से संबंध के आरोपों से इनकार करते हुए शिजान खान ने कहा, तुनिषा के साथ रिश्ते में रहने के दौरान वह कई लड़कियों के साथ डेटिंग नहीं कर रहे थे।

क्यों हुआ ब्रेकअप इस बात का नहीं चला पता...
मंगलवार को वालीव पुलिस ने कहा, 'शीजान खान बार-बार अपने बयान बदलते रहते हैं और उन्होंने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है कि तुनिषा शर्मा के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। शीजान पिछले दो दिनों से पुलिस हिरासत में है और हम आरोपी से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।'
24 दिसंबर को टेलीविजन सीरियल के सेट पर तुनिषा शर्मा का शव वॉशरूम में लटका मिला था। तुनिषा की मां ने दावा किया है कि शीजान तुनिषा को धोखा दे रहा था। तुनिषा की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और शीजान को गिरफ्तार किया गया है।

महिला अधिकारी के सामने रोने लगा शीजान खान
पुलिस ने कहा कि वे शीजान की 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला अधिकारी के सामने पूछताछ के दौरान शीजान टूट गया और अचानक रोने लगा। वलीव थाने की महिला पुलिस अधिकारी जब शीजान से तुनिषा के बारे में पूछताछ करने पहुंची तो वह रोने लगा था। पुलिस ने कहा कि लगातार दो दिनों तक शीजान तुनिषा से ब्रेकअप की अलग-अलग थ्योरी सुनाता रहा लेकिन जब एक महिला अधिकारी ने उससे पूछताछ की तो वह रोने लगा।
महिला अधिकारी के मुताबिक, शीजान ने खुलकर बात नहीं की और कल तक उसकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर उसकी भावनाओं का अंदाजा लगाना मुश्किल था, लेकिन बीती रात वह पूछताछ के दौरान रोने लगा।

शीजान ने कहा- उसकी लाइफ में नहीं थी कोई और लड़की
पुलिस ने कहा, शीजान ने अपने जीवन में किसी अन्य लड़की के होने से इनकार किया है। महिला अधिकारी और स्टेशन हाउस ऑफिसर कैलाश बर्वे शीजान से फिर से पूछताछ करने के लिए तैयार हैं। पुलिस ने कहा, सेट पर आत्महत्या के दौरान मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अब तक मामले से जुड़े 17 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

तुनिषा ने किस बात से ट्रिगर होकर की आत्महत्या?
पुलिस ने कहा, ''जांच के दौरान शीजान ने अबतक सामान्य व्यवहार किया है। क्योंकि शीजान एक अभिनेता है, इसलिए हम उसकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। वह ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहा है कि सबकुछ ठीक है, उसके चेहरे पर कोई उदासी नहीं है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।''
अभी तक पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला है जिससे यह पता चल पाए कि तुनिषा और शीजान के बीच झगड़ा क्यों हुआ था। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही कि आखिर तुनिषा आत्महत्या से पहले किस बात से ट्रिगर हो गई थीं।

शीजान ने कहा- 3 वजह से हुआ था हमारा ब्रेकअप
अपनी पूछताछ के दौरान शीजान खान ने अब तक पुलिस को तुनिषा के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने के तीन कारण बताए हैं। पहला- शीजान ने कहा, दोनों के बीच उम्र का अंतर बहुत ज्यादा था। दूसरा, दोनों अलग-अलग धर्मों से थे। तीसरा, शीजान ने कहा कि उनके दोनों परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications