Tunisha Sharma Case: सिने वर्कर असोसिएशन के अध्यक्ष, बोले- मामले की हो SIT जांच, इसमें जरूर कुछ गलत हुआ है

Tunisha Sharma Case: जिस सेट पर तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या की थी, उस सेट पर पहुंचने के बाद सिने वर्कर असोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इसमे जरूर कुछ गलत हुआ है

tunisha sharma

Tunisha Sharma Case: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा मामले में अब द ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने स्पेशल इंन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा जांच की मांग की है। जिस तरह से तुनिषा शर्मा ने टीवी सेट पर ही आत्महत्या की उससे खलबली मच गई है। पुलिस ने इस मामले में तुनिषा के साथी कलाकार जीशान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जीशान ने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया। दरअसल तुनिषा और जीशान रिलेशनशिप में थे, दोनों के बीच कुछ दिन पहले ही ब्रेक अप हुआ था, जिसके बाद तुनिषा ने आत्महत्या कर ली।

बहुत कुछ सामने आ सकता है

बहुत कुछ सामने आ सकता है

बता दें कि तुनिषा शर्मा ने खुद को मेकअप रूम में शनिवार को फांसी के फंदे पर लटका लिया था। जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रैंड और साथी कलाकार जीशान खान को पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल ने सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए। उन्होंने कहा कि मैं उस टीवी सेट पर गया था जहां पर तुनिषा ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी, यहां पर निश्चित तौर पर कुछ गलत जरूर हुआ है। सरकार को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करना चाहिए। इस मामले में बहुत कुछ सामने आ सकता है।

भाजपा विधायक ने लव जिहाद एंगल से जांच की बात कही

भाजपा विधायक ने लव जिहाद एंगल से जांच की बात कही

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले भाजपा विधायक राम कदम ने कहा था कि तुनिषा की मौत की जांच विस्तृत रूप से और सही तरीके से होगी, उनके परिवार को न्याय मिलेगा। इस मामले की जांच लव जिहाद के एंगल से भी होगी। राम कदम ने कहा कि तुनिषा के परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या यह केस लव जिहाद से जुड़ा है या नहीं, इसके बाद इसके पीछे षड़यंत्रकर्ताओं और संगठन की भी जांच की जाएगी।
कौन हैं तुनिषा

कौन हैं तुनिषा

कौन हैं तुनिषा

तुनिषा शर्मा की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। कैटरीना कैफ की फिल्म बार-बार देखा, विद्या बालन की कहानी-2, फितूर में युवा कैटरीना कैफ के किरदार में वह नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह दंबग-3 में भी नजर आ चुकी हैं। कई टीवी सीरियल में भी तुनिषा ने काम किया है। इंटरनेट वाला लव, इश्क शुभानअल्लाह, गायब, शेर ए पंजाब महाराज रंजीत सिंह में भी वह काम कर चुकी हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+