सामने आई जैकलीन फर्नांडीज और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते की सच्चाई, शादी की चल रही थी तैयारी

जैकलीन फर्नांडीज और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच अच्छे संबंध थे। जैकलीन कॉनमैन सुकेश से इतनी ज्यादा खुश थीं कि उसके अपराधों के उजागर होने के बाद भी वह लगातार उसके संपर्क में थीं।

मुंबई, 17 सितंबरः बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पिछले कॉफी समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल जब से उनका नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा है, तब से ईडी लगातार जैकलीन से पूछताछ कर रही है। इस बीच जैकलीन और कॉनमैन सुकेश की कई बातें सामने निकलकर आई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से ईडी ने घंटो पूछाताछ की। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन के कथित संबंधों की बात सामने आने के बाद से वह काफी मुसीबतों में घिरी हुईं नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार ईडी की चार्जशीट में जैकलीन का नाम 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सामने आया है। हालांकि पूछताछ में ये पता चला कि जैकलीन और नोरा दोनों ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन कॉनमैन सुकेश से शादी करने की प्लानिंग कर रही थीं।

गलती के बावजूद जैकलीन ने दिया साथ

गलती के बावजूद जैकलीन ने दिया साथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन फर्नांडीज और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच अच्छे संबंध थे। जैकलीन कॉनमैन सुकेश से इतनी ज्यादा खुश थीं कि उसके अपराधों के उजागर होने के बाद भी वह लगातार उसके संपर्क में थीं। यहां तक की जैकलीन सुकेश से शादी तक करना चाहती थीं। विशेष पुलिस आयुक्त, ईओडब्ल्यू, रविंदर यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा- जैकलीन फर्नांडीज के लिए अभी और अधिक परेशानी है क्योंकि उन्होंने सुकेश के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी उसके साथ संबंध नहीं तोड़े। हालांकि नोरा फतेही को जब सुकेश की सच्चाई पता चली थी तो उन्होंने तुरंत खुद को उससे अलग कर लिया था।

जैकलीन के मैनेजर को मिली महंगी बाइक

जैकलीन के मैनेजर को मिली महंगी बाइक

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजर प्रशांत के घर से एक डुकाटी सुपरबाइक बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये बाइक जैकलीन के मैनेजर प्रशांत को सुकेश चंद्रशेखर ने ही गिफ्ट की थी।

नोरा फतेही ने तोड़ दिए थे सारे रिश्ते

नोरा फतेही ने तोड़ दिए थे सारे रिश्ते

हालांकि नोरा फतेही ने कथित तौर पर कभी सुकेश चंद्रशेखर से पर्सनली मुलाकात नहीं की लेकिन उन्होंने सुकेश से दो बार व्हॉट्सएप पर बातचीत की थी। एनफोर्समेंट ऑफेंस विंग ने नोरा के जीजा महबूब उर्फ बॉबी खान और पिंकी ईरानी से इस बारे में पूछताछ की है। ईडी के अनुसार पिंकी ईरानी ही सबसे पहले सुकेश चंद्रशेखर के निर्देश पर महंगे गिफ्ट्स के साथ जैकलीन और नोरा फतेही से मिली थीं।

4 एक्ट्रेसेस सुकेश से मिलने तिहाड़ पहुंची थीं

4 एक्ट्रेसेस सुकेश से मिलने तिहाड़ पहुंची थीं

वहीं इंडिया टूडे की खबर के अनुसार तिहाड़ जेल में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से मिलने पहुंचीं ग्लैमर वर्ल्ड की चार एक्ट्रेसेस में 'बिग बॉस' फेम निक्की तंबोली, चाहत खन्ना, सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल के नाम शामिल हैं। इन चारों ने जेल में सुकेश से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी की मदद से ही ये चारों एक्ट्रेसेस तिहाड़ जेल में सुकेश से मिलने के लिए पहुंच पाई थीं। जानकारी के अनुसार पिंकी ईरानी ने इन एक्ट्रेसेस को सुकेश से अलग-अलग नाम से मिलवाया था।

निक्की तंबोली ने दिया ये बयान

निक्की तंबोली ने दिया ये बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निक्की तंबोली ने ईडी को जो बयान दिया है उसमें ये कहा गया है कि पिंकी ईरानी ने ही उन्हें आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। हालांकि कॉनमैन का नाम शेखर बताकर मुलाकात करवाई गई थी। पिंकी ने निक्की को बताया था कि सुकेश उनके फ्रेंड हैं और साउथ फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+