फराह खान से ट्रोलर ने पूछा- मोटी के बच्‍चे इतने सूखे क्‍यों हैं? जानें क्‍या मिला जवाब

मुंबई, 30 अगस्‍त। बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान इन दिनों टीवी के रियालटी शो और विज्ञापनों में नजर आ रही हैं। वहीं जल्‍द ही फराह खान अरबाज खान के चैट शो पिंच में दिखाई देंगी। जहां वो उनके प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब देंगी। इस शो का एक टीजर शेयर किया है। फरहान खान को एक ट्रोलर ने ट्रोल करते हुए पूछा था मोटी के बच्‍चे इतने सूखे क्‍यों हैं? फराह इस शो में ट्रोलर के इस बेतुके सवाल का भी जवाब देती दिखाई देंगी। आइए जानते हैं आखिर फराह ने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया?

फराह ने बताए कई सीक्रेट

फराह ने बताए कई सीक्रेट

आपको बता दें कि पिंच शो के पिछले एपिसोड में कई राज खुले। इस बार कोरियोग्राफर फराह खान इस शो की गेस्‍ट होंगी और कई राज शेयर करेगी। शो का एक प्रोमो सामने आया है उसमें फराह खान ने स्‍वीकार किया कि वो उन ट्रोलर्स को ब्लॉक करती हैं, जो उन्हें 'तीस मार खान' के लिए ट्रोल करते हैं।

फराह ने बताया- अगर मैं

फराह ने बताया- अगर मैं "हैलो" भी लिखती हैं, तो ट्रोलर्स कहते है...

फराह खान ने कहा मैं ऐसे ट्रोलर्स को कहती हूं कि भाई अब 10 साल हो चुके, आगे बढ़ जा अब। ट्रोलर पर अपना गुस्‍सा निकालते हुए वो कहती है कि जिसके पास फोन है, वो क्रिटिक है, और हमें फिल्में के बारे में सब मालूम हैं ! फराह खान ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। उन्‍होंने शेयर किया कि अगर मैं "हैलो" भी लिखती हैं, तो ट्रोलर्स कहते है, 'नमस्ते नहीं बोल सकती, सलाम नहीं बोल सकती।'

आपके बच्चे इतने सूखे क्यों हैं ? तो फराह ने दिया ये जवाब

आपके बच्चे इतने सूखे क्यों हैं ? तो फराह ने दिया ये जवाब


इसी बात को शेयर करते समय फराह खान ने बताया कि एक बार एक ट्रोलर ने उनसे पूछा आपके बच्चे इतने सूखे क्यों हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि

भाई तू अपने बच्चों को संभाल, मैं अपने को संभाल लूंगी।

फराह खान ने कहा कि वो कभी ट्रोलर्स को सीरियसली नहीं लेती। नेपोटिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए फराह खान ने कहा नेपोटिज्‍म के बारे में बात करने के बाद भी आप शाहरुख की बेटी या करीना के बेटे की तस्वीरों को ही देखना पसंद करते हैं।

फ़राह के तीनों बच्चे ट्रिप्लेट हैं

फ़राह के तीनों बच्चे ट्रिप्लेट हैं

बता दें बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान 11 फरवरी को अपने तीनों बच्चों का 12 वां जन्मदिन मनाया था। 54 साल की फ़राह के तीनों बच्चे ट्रिप्लेट हैं यानी एक ही दिन और समय पर इन तीनों का जन्म हुआ है। फ़राह-शिरीष की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों के नाम दीवा और अन्या कुंदर है जबकि बेटे का नाम है ज़ार कुंदर।

फराह खान का करियर

फराह खान का करियर

फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने 100 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। मुंबई में जन्‍मी फराह की मां का नाम मेनका है, वो स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। फराह की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से हुई है। उन्होंने 2004 में शिरीष कुंदूर से शादी की। शिरीष फिल्म 'मैं हूं ना' के फिल्म एडिटर और 'जोकर' फिल्म के निर्देशक थे। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया था। जिसमें शाहरुख खान की मैं हूं ना भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+