Trisha Krishnan ने 'एनिमल' पर किया ऐसा कमेंट, फैंस ने किया जमकर ट्रोल, फिर डिलीट करना पड़ा पोस्ट
Trisha Krishnan On Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इस एनिमल काफी सराहना की। लेकिन इस बीच साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना की लेकिन बाद उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा।
तृषा कृष्णन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म एनिमल की फोटो शेयर कर उसे कल्ट बताया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को पसंद नहीं और वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। हालांकि बाद में उन्हें अपना ये पोस्ट डिलीट करना पड़ा। लेकिन फैंस ने तृषा कृष्णन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस ने तृषा कृष्णन को उनके इस पोस्ट के लिए खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "एक सप्ताह पहले ही महिला की गरिमा के बारे में व्याख्यान दे रही थीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ लोग वास्तविक कमेंट नहीं करते क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहते की जरूरत है।' हालांकि कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के इस कमेंट के लिए उन्हें सपोर्ट भी किया।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर हुए क्लैश के बावजूद एनिमल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications