'बैड न्यूज' में बोल्ड सीन्स देकर छाईं तृप्ति डिमरी, फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने बढ़ाई फीस, वसूली मोटी रकम
Tripti Dimri Bad News Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म एनिमल के बाद काफी चर्चा में आई। फिल्म में बोल्ड सीन करने के बाद एक्ट्रेस फैंस की क्रश बन गईं। अब जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज में नजर आएंगी। ऐसे में जानते हैं कि एक्ट्रेस इस फिल्म के कितनी फीस चार्ज करेंगी।
आपको बता दें कि, तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए केवल 40 लाख रुपये फीस चार्ज की थी। हालांकि इस फिल्म से एक्ट्रेस के करियर में नया मोड़ आया और फिर एक के बाद एक तृप्ति को कई सारी फिल्मों के ऑफर मिले। ऐसे में एक्ट्रेस ने अब अपनी फीस बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी ने फिल्म बैड न्यूज के लिए 80 लाख से 1 करोड़ के बीच फीस चार्ज की है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने विक्की कौशल के साथ कई सारे बोल्ड सीन्स दिए हैं। हाल ही में उनका नया गाना जानम रिलीज हुआ है। जिसमें दोनों के इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वह पहली बार विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एमी विर्क भी लीड रोल में नजर आएंगे। देखना होगा कि तृप्ति और विक्की की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को कितनी पसंद आती है।
बता दें कि, बैड न्यूज के बाद तृप्ति डिमरी अपनी अगली फिल्म भूल भुलैया 3 में भी नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए भी तृप्ति ने 80 लाख से 1 करोड़ के बीच फीस चार्ज की है। ये फिल्म इस साल 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें एक बार फिर कार्तिक आर्यन धमाल मचाने वाले हैं।
तृप्ति डिमरी ने फिल्म लैला मजनू से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उनकी फिल्म बुलबुल साल 2020 में रिलीज हुई थी। हालांकि इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी को इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाने लगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी तृप्ति की काफी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications