'एनिमल' में रणबीर कपूर संग तृप्ति डिमरी ने की ऐसी हरकत, बढ़े एक्ट्रेस के 20 लाख फॉलोअर्स, क्या था सीन में खास
Tripti Dimri: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और उसके कुछ खास सीन्स की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म एनिमल को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म का स्पॉयलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
तृप्ति डिमरी की हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि जब से तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' में नजर आई हैं तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग फिल्म की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना को छोड़ मूवी में कैमियो रोल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की ही तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए हैं जिसे देखने के बाद से लोग तृप्ति के फैन हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पर बढ़े तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स
लोगों की मानें तो तृप्ति डिमरी ने रश्मिका मंदाना से भी अच्छा रोल निभाया है। हालांकि तृप्ति और रणबीर कपूर का स्क्रीन टाइम काफी कम था लेकिन एक्ट्रेस ने थोड़े से समय में ही सबको हिलाकर रख दिया है और यही कारण है कि पिछले 6 दिनों में इंस्टाग्राम पर तृप्ति डिमरी के करीब 20 लाख फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन एनिमल के चलते उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
रणबीर कपूर-तृप्ति डिमरी का इंटीमेट सीन
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी को इंटीमेट होते हुए देखा जा सकता है। इस इंटीमेट सीन के दौरान दोनों किस करते नजर आ रहे हैं। एक सीन में तो तृप्ति को सेमी न्यूड भी दिखाया गया है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की ये केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। फैंस की मानें तो इन दोनों की जोड़ी ने बोल्ड सीन देकर कमाल कर दिया है। लोगों की मानें तो बोल्ड सीन में तृप्ति डिमरी बहुत ही दमदार नजर आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications