Mission Gray House: अबीर खान की 'मिशन ग्रे हाउस' का ट्रेलर रिलीज, 17 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

Mission Gray House: बॉलीवुड में सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर की फ़िल्में हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही हैं। नया साल शुरू हो चुका है और इसी के साथ इस साल की पहली म्यूजिकल थ्रिलर फ़िल्म 'मिशन ग्रे हाउस' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। इस बहुचर्चित फिल्म का ट्रेलर मुंबई में पूरे जोर शोर के साथ रिलीज कर दिया गया।

इस अवसर पर फिल्म 'मिशन ग्रे हाउस' में मुख्य भूमिका निभाने वाले युवा अभिनेता अबीर खान, ऐक्ट्रेस पूजा शर्मा और मशहूर अभिनेता आमिर खान की बहन और फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली ऐक्ट्रेस निखत खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और ट्रेलर और फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत की। अबीर खान फिल्म "मिशन ग्रे हाउस" से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। सस्पेंस के साथ दर्शकों को एक क्लासिक थ्रिलर फ़िल्म देखने को मिलेगी।

Mission Gray House

2 मिनट 13 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत में अंधेरी रात में एक सूनसान जगह पर बंगला दिखाई देता है और साथ ही बैकग्राउंड में आवाज गूँजती है "ये है रहस्यमय ग्रे हाउस"। अंदर एक सफेद टीशर्ट पहना हुआ एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दिखाई देता है जिसकी आँखों और चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा है। अचानक से घर के दरवाजे पर एक मिस्ट्री मैन दिखाई देता है जो सिर से पैर तक पूरा ढका हुआ है और उसके हाथ में एक मैग्नीफ़ाइंग लेंस दिखता है।बैकग्राउंड में डरावना म्यूजिक सुनाई दे रहा है। इसके बाद वह मिस्ट्री मैन उस व्यक्ति को बुरी तरह मारता है और बेरहमी से उसका गला रेत देता है। अगले सीन में ऐक्टर राजेश शर्मा फोन पर अभिनेता किरण कुमार से ग्रे हाउस के बारे में बात करते हुए दिखाई देते हैं।

ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 'मिशन ग्रे हाउस' में जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिल और ऐक्शन देखने को मिलेगा। और जब फिल्म रिलीज होगी तो ग्रे हाउस में हो रही हत्याओं के पीछे के मिस्ट्री मैन के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा। नौशाद सिद्दीकी के निर्देशन में बनी और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण रफत फिल्म्स एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में संगीत एच. रॉय ने दिया है जबकि कहानी ज़ेबा के. द्वारा लिखी गई है।

फिल्म की शूटिंग लोनावाला और पुणे के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा इसी महीने 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+