Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप 5 मेकअप आर्टिस्ट, स्टार्स से वसूलते हैं इतने पैसे कि आपके होश उड़ जाएंगे

Bollywood Make Up Artists: बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टीवी की दुनिया, हर जगह पर प्रेजेंटेबल दिखने के लिए एक्टर और एक्ट्रेसेस को मेकअप की जरूरत पड़ती है। बिना मेकअप के सबकुछ अधूरा सा लगता है।

स्टार्स का मेकअप करते हैं ये मेकअप आर्टिस्ट
हीरोइनों से लेकर हीरो तक को अपने किरदार में ढलने के लिए एक अच्छे मेकअप की जरूरत होती है। आज के समय में खूबसूरत दिखने के लिए लोग पैसों को तरह पानी बहाने को तैयार रहते हैं। मेकअप ऐसी चीज है, जो केवल आम महिलाओं तक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की हसीनाओं की जिंदगी में भी अहम भूमिका निभाती है।

Bollywood Make Up Artists

लाखों रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं

एक्टर्स को सुंदर बनाने में मेकअप आर्टिस्ट का बड़ा रोल होता है। ये मेकअप आर्टिस्ट लाखों रुपए तक की फीस चार्ज करते हैं। आइए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के 5 टॉप मेकअप आर्टिस्ट और उनकी फीस के बारे में।

बॉलीवुड के 5 टॉप मेकअप आर्टिस्ट और उनकी फीस-

क्लिंट फर्नांडीज

-क्लिंट फर्नांडीज बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हैं।
-क्लिंट को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है।
-इसके अलावा कैटरीना कैफ और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का मेकअप भी क्लिंट ही करते हैं।
-क्लिंट फर्नांडीज मेकअप के एक सिटिंग के करीब 150000 रुपये तक की फीस लेते हैं।

अनु कौशिक

-बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट अनु कौशिक काफी फेमस हैं।
- वह पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।
-इसके अलावा रानी मुखर्जी भी अनु कौशिक से ही मेकअप करवाती हैं।
-डायना पेंटी और स्वरा भास्कर का मेकअप भी अनु कौशिक ही करती हैं।
-वह एक सिटिंग के करीब 50000 रुपए लेती हैं।

नम्रता सोनी

-इंडस्ट्री के टॉप मेकअप आर्टिस्ट की लिस्ट में नम्रता सोनी का नाम शामिल है।
-नम्रता ज्यादातर बॉलीवुड मेल एक्टरों का मेकअप करती हैं।
-वह शाहरुख खान और सलमान खान का मेकअप करती हैं।
-नम्रता फिल्मों के साथ साथ विज्ञापनों के लिए भी आर्टिस्ट का मेकअप करती हैं।
-वह एक सिटिंग के करीब 40000 रुपये चार्ज करती हैं।

लेखा गुप्ता

-बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेकअप आर्टिस्ट लेखा गुप्ता भी खूब पॉपुलर है।
-लेखा गुप्ता बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और माधुरी दीक्षित की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।
-लेखा गुप्ता ने फिल्म 'कबीर सिंह', 'गुड न्यूज', 'कलंक', 'टोटल धमाल' जैसी कई फिल्मों में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया है।
-लेखा एक सिंटिग के लिए करीब 35000 रुपए चार्च करती हैं।

मल्लिका भट

-मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट बॉलीवुड की कई हसीनाओं का मेकअप करती हैं।
-इन हीरोइनों में करीना कपूर खान, बिपाशा बसु, मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है।
-इसके अलावा मल्लिका भट कपूर परिवार के लोगों का भी मेकअप करती हैं जिसमें करिश्मा कपूर और नीतू कपूर का नाम शामिल है।
-मल्लिका एक सिटिंग के लिए 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+