Top 4 Upcoming Bollywood Movies: साल 2026 में थिएटर्स में लगेगा मेला! इन 4 बड़ी फिल्मों का हो रहा इंतजार
Top 4 Upcoming Bollywood Movies In 2026: साल 2026 की शुरुआत में ही बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला देखने को मिला है। सनी देओल की 'बॉर्डर 2', रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने न सिर्फ लोगों का दिल जीता है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई की है।
4 बड़ी फिल्मों के लिए तैयार है बॉलीवुड
साल की शुरुआत से ही कई अच्छी फिल्मों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, वहीं आने वाले कुछ महीनों में कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि ये सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिशा और ट्रेंड को भी नया मोड़ देंगी। अगर ऐसा होता है, तो साल 2026 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।

साल 2026 में रिलीज होने वाली 4 बड़ी फिल्में
1. किंग
-फिल्म 'किंग' एक हिंदी एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जिसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद, तीनें इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं।
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'किंग' की शूटिंग मुंबई के साथ-साथ बर्लिन, प्राग, बुधापेस्स और वारसा जैसे इंटरनेशनल लोकेशन्स पर की गई है। इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने तैयार किया है जबकि बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इस फिल्म की कहानी एक हाई-लेवल एक्शन और इमोशन से भरी दुनिया को दिखाएगी, जहां अभिषेक बच्चन मुख्य विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
-फिल्म में शाहरुख खान एक काबिल, ग्रे-शेडेड हत्यारे के रोल में होंगे, जो अपनी शागिर्द (सुहाना खान) को खतरनाक, हाई-स्टेक अंडरवर्ल्ड में गाइड करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि फिल्म किंग से शाहरुख खान की रियल लाइफ बेटी सुहाना खान थिएटरिकल डेब्यू करेंगी।
-खबर है कि फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और हिंदी के साथ-साथ इसे तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
2. धमाल 4
-फिल्म 'धमाल 4' आगामी 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसकी रिलीज डेट 19 मार्च 2026 और फिर 12 जून 2026 तय की गई थी लेकिन मेकर्स ने एक बार फिर बदलाव करते हुए नई तारीख अनाउंस की है। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी एक बार फिर कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आएंगे।
-इस फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार हैं और ये एक फुल फैमिली एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है जिसमें हंसी और मस्ती का डबल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में ईशा गुप्ता और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
-'धमाल' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और तब से ये अपनी मजेदार कहानी और किरदारों के लिए फैंस की पसंदीदा बनी हुई है। ऐसे में फिल्म 'धमाल 4' से भी दर्शकों को जबरदस्त कॉमेडी की उम्मीद है।
3. रामायण
-फिल्म 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है, जिसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर एक दमदार मूवी के रूप में पेश किया जाएगा जिसमें अत्याधुनिक VFX (वीएफएक्स) और इंटरनेशनल लेवल का प्रोडक्शन देखने को मिलेगा।
-फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभाएंगी। मूवी में साउथ के पॉपुलर एक्टर यश, रावण के रोल में दिखाई देंगे जबकि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
-इस प्रोजेक्ट का मकसद नई पीढ़ी को रामायण की कहानी को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ दिखाना है, जिससे ये फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक नया मानक स्थापित कर सके। इस फिल्म की खास बात इसका मेगा बजट, इंटरनेशनल टीम और लंबा पोस्ट-प्रोडक्शन समय है, जो इसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में शामिल करता है।
-फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हैंस जिमर जैसे दिग्गज तैयार कर रहे हैं, जो इसे और भी खास बनाता है। मेकर्स का लक्ष्य है कि ये फिल्म 'अवतार' और 'ड्यून' जैसी ग्लोबल फिल्मों को टक्कर दे सके।
-बताया जा रहा है कि फिल्म 'रामायण' को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है। इसका पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
4. अल्फा (Alpha)
-फिल्म 'अल्फा' आगामी 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसमें आलिया भट्ट पहली बार दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। ये भारत की पहली फीमेल-लीड स्पाई एक्शन फिल्म मानी जा रही है, जहां आलिया भट्ट के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी स्क्रीन पर खूब लड़ाई करती दिखाई देंगी।
-इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अनिल कपूर भी मूवी में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के डायरेक्टर शिव रावल हैं। ये फिल्म यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications