TMKOC: 'सोढ़ी' गुरुचरण सिंह लापता मामले में चौंकाने वाला खुलासा, 'बेटे' गोगी ने बताया सच और खोली सबकी पोल
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सिंह सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह गत 24 अप्रैल 2024 से लापता हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक काफी शॉक्ड हो गए हैं। वहीं इस बात को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं। इस बीच गुरुचरण के ऑन-स्क्रीन बेटे जूनियर सोढ़ी उर्फ समय शाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
समय शाह ने किया चौंकाने वाला खुलासा
समय शाह ने बताया है कि कुछ महीने पहले करीब एक घंटे तक उनकी गुरुचरण सिंह से बात हुई थी और वह उन्हें मोटिवेट कर रहे थे। समय ने ये भी बताया है कि एक्टर अपनी पंजाबी फिल्म पर काम कर रहे थे। समय शाह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कई तरह की बातें लोगों के सामने रखी हैं।

'5 महीने पहले फोन पर बात की थी'
समय ने कहा- मैंने उनसे करीब 5 महीने पहले फोन पर बात की थी। बातचीत एक घंटे से ज्यादा समय तक चली थी और वो मुझे प्रेरित कर रहे थे। हमने सपनों के साथ चलने के बारे में बात की। मैं उन्हें बहुत मिस कर रहा था, खासकर तब जब हम साथ काम नहीं कर रहे थे और हम पुरानी यादें ताजा कर रहे थे।
'गुरुचरण सिंह क नहीं था डिप्रेशन'
समय ने गुरुचरण सिंह के डिप्रेशन में होने की खबरों को लेकर भी रिएक्ट किया। समय ने कहा- जब हमने बात की तो वो बहुत खुश थे। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि लोग कह रहे हैं कि वह डिप्रेशन में थे। वह उस तरह के व्यक्ति नहीं हैं, लेकिन फिर आप ये अनुमान नहीं लगा सकते कि मानव चेतना कभी-कभी कैसे काम करती है। जब भी हम बात करते थे, वह बहुत ही स्वीट होते थे।
'मैं उनके लिए बेटे की तरह ही था'
समय ने इंटरव्यू में बताया- गुरुचरण सिंग की हेल्थ ठीक थी और वो लगातार मेरा हालचाल लेते थे। मुझे नहीं लगता कि वह कभी भी डिप्रेशन में थे। हालांकि, हमने कभी उस तरह की बातचीत नहीं की जैसी वह अपने पैरेंट्स या दोस्तों के साथ करते थे। मैं उनके लिए बेटे की तरह ही था। वह मुझे अच्छी सलाह देते थे और जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहते थे।
गुरुचरण सिंह पंजाबी फिल्म में काम कर रहे थे
समय शाह ने बताया कि गुरुचरण सिंह पंजाबी फिल्म में काम कर रहे थे। उन्होंने जीवन और करियर दोनों को लेकर बहुत-सी योजनाएं बनाई थी। समय ने आगे कहा- जब भी हमारी बात होती, मैं उनसे पूछता रहता कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। वह एक पंजाबी फिल्म पर काम कर रहे थे, लेकिन उसके बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। गुरुचरण लोगों को सरप्राइज देना पसंद करते हैं। मुझे कंफर्म नहीं है, लेकिन शायद उनकी फिल्म का नाम 'जीसीएस' था। मुझे लगता है कि वह एक ऐप पर भी काम कर रहे थे। मुझे लगता है कि वह जल्द ही वापस आएंगे।
दिलीप जोशी के बेटे की रिसेप्शन में पहुंचे थे गुरुचरण
समय शाह ने आगे बताया- जब मैं बहुत छोटा था, वह मुझे 'खट्टी मीठी' देते थे, यानी मेरे दोनों गालों पर किस करते थे। वह मेरे साथ खूब खेलते थे और जब वह बच्चों के आसपास होते हैं तो वह भी बच्चा बन जाते हैं। मैं उनसे आखिरी बार दिलीप जोशी के बेटे के रिसेप्शन में मिला था। उसके बाद हम नहीं मिले, लेकिन अब मैं उनसे जल्द मिलना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications