TMKOC: 'पैसों की वजह से नहीं, असित मोदी की इस हरकत के कारण छोड़ा था शो', शैलेश लोढ़ा ने बयां किया दर्द

TMKOC: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो के मुख्य किरदारों में से एक तारक मेहता यानी एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इस सीरियल को लगभग एक साल पहले ही अलविदा कह दिया था। उनके किरदार को लोग खूब पसंद करते थे, लेकिन शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के साथ शैलेश लोढ़ा का कुछ विवाद हो गया था जिसके चलते उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। आपको बता दें कि शैलेश लोढ़ा ने इस शो में 14 साल काम किया था और फिर इसे छोड़ दिया था। इसी बीच शैलेश लोढ़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर इस शो को क्यों छोड़ा। उनके मुताबिक इसकी वजह पैसा नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर असित मोदी खुद थे।

शैलेश लौढ़ा ने असित मोदी के चलते छोड़ा था शो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शैलेश लोढ़ा ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था असित मोदी अपने शो के कई कलाकारों के साथ खराब बर्ताव करते थे और कलाकारों के शो छोड़ने पर उन्हें बकाया भी नहीं देते थे। खबर है कि शैलेश लोढ़ा ने खुद असित मोदी के खिलाफ केस किया था जिसे वो जीत भी गए थे जिसके बाद असित मोदी ने शैलेश को उनकी बकाया राशि से अधिक पैसे लौटाए थे।

Shailesh Lodha

असित मोदी के बुरे बर्ताव से परेशान थे शैलेश लोढ़ा
वहीं अब शैलेश लोढ़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर इस शो को क्यों छोड़ा। उनके मुताबिक, इसकी वजह पैसा नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर असित मोदी खुद थे। शैलेश लोढ़ा ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के बुरे बर्ताव के कारण छोड़ा था। उनके मुताबिक, उन्हें एक बार सब टीवी के स्टैंडअप कॉमेडी शो 'गुड नाइट इंडिया' पर इनवाइट किया गया था।

'असित मोदी की बातों पर आता था गुस्सा'
शैलेश लोढ़ा ने बताया- मैंने उस कॉमेडी शो के लिए शूट किया और वहां एक कविता भी सुनाई। इसके दूसरे दिन शो टेलीकास्ट हुआ। तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी ने पूछा कि मैं उस शो में क्यों गया और जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया वह मुझे बहुत गलत लगी। ऐसे में मुझे बहुत गुस्सा आया।

'मैं उनके अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सका'
शैलेश लोढ़ा ने आगे बताया- असित मोदी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर मुझसे बात की थी। जब मैंने उनका विरोध किया तो प्रोड्यूसर ने सभी को गलत तरीके से अपना नौकर कहा। शैलेश ने कहा- जिस तरह से उन्होंने मुझसे बात की, मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सका। एक शो सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि कई लोगों के एक साथ आने से बनता है। ऐसे में मैंने 17 फरवरी, 2022 को उन्हें मेल किया कि मैं शो में अब काम नहीं करना चाहता।

असित मोदी के खिलाफ शैलेश लोढ़ा गए थे कोर्ट
शैलेश लोढ़ा ने बताया- इन सब चीजों के बावजूद मैंने कई दिनों तक इस शो को जारी रखा था। मैंने शूटिंग की लेकिन मुझे पेमेंट नहीं मिल रही थी। हालांकि मैंने कभी भी पैसों की बात नहीं की थी। मुझे बस असित मोदी का बर्ताव और उनके बात करने का लहजा बहुत बुरा लगता था। वह सबका अपमान करते रहते थे। इसलिए मुझे सेटलमेंट के लिए कोर्ट जाना पड़ा, जो कि अब हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+