TMKOC: शैलेश लोढ़ा पर भड़के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी, कहा- मैं उनके बर्ताव से हैरान हूं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर सीरियल से जुड़े कई कलाकारों ने आरोप लगाया है। शो के कलाकारों का कहना है कि प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। साथ ही शो छोड़ने के बाद कई कलाकारों को असित मोदी ने बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया है। वहीं शो की एक महिला कलाकार ने तो असित कुमार मोदी पर यौन शोषण तक का आरोप लगाया है।

असित कुमार मोदी ने दिया अपना रिएक्शन
इस शो में तारक मेहता का किरदार निभा चुके एक्टर शैलेश लोढ़ा ने भी प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर खराब बर्ताब करने का और सैलरी न देने का आरोप लगाया था। शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी के खिलाफ केस भी किया था। इसके बाद केस का फैसला आया और शैलेश लोढ़ा ये मामला जीत गए। कोर्ट के आदेश अनुसार असित कुमार मोदी को शैलेश लोढ़ा को एक करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया। शैलेश लोढ़ा ने खुद की जीत पर खुशी जताई थी लेकिन अब असित मोदी ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

asit kumarr modi

कोर्ट की सहमति से सेटल हुआ है मामला
शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- शैलेश लोढ़ा ने केस जीतने के लिए गलत दावे किए हैं। अगर वह मीडिया में ये कह रहे हैं कि वो ये केस जीत गए हैं तो वह इसको गलत तरीके से रिप्रेजेंट कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- कोर्ट ने कहा कि ये सहमति से सेटल हुआ है। हम गलत जानकारी शेयर करने के पीछे शऐलेश लोढ़ा के इरादों को समझने में असमर्थ हैं। उन्हें फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करना चाहिए।

शैलेश लोढ़ा ने नहीं किया रिलीविंग लेटर पर साइन
असित कुमार मोदी ने आगे कहा- जब कोई कलाकार किसी भी शो अचानक छोड़ने का फैसला करता है तो उसे कुछ कागजातों पर साइन करना पड़ता है, जिससे उसके जाने का प्रमाण साबित हो सके। ये एक स्टैंडर्ड प्रॉसीजर है, जो इंडस्ट्री में सभी आर्टिस्ट फॉलो करते हैं। लेकिन शैलेश लोढ़ा ने इन कागजों पर साउन करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन हमने कभी भी पैसों को लेकर उन्हें कुछ नहीं कहा था।

बकाया की मांग करते हुए एनसीएलटी पहुंचे थे शैलेश लोढ़ा
शो से शैलेश लोढ़ा के जाने के बाद उनके एग्जिट लेटर की शर्तों को लेकर समस्या आ रही थी। ऐसे में हमने मीटिंग के लिए शैलेश लोढ़ा से संपर्क करने की पूरी कोशिश की थी। लगातार प्रयास करने के बावजूद शैलेश लोढ़ा शो के एग्जिट डॉक्यूमेंट्स की शर्तों को फाइनलाइज करने के बजाय, अपने बकाया की मांग करते हुए एनसीएलटी पहुंच गए।

साल 2022 में शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा था शो
वहीं इस मामले में शो के मेकर्स में से एक सोहेल रमानी ने कहा- गत फरवरी 2022 में शैलेश लोढ़ा ने एक मेल किया और उसमें लिखा कि वह शो छोड़ रहे हैं। हालांकि इस मेल के ठीक एक दिन बाद वह सेट पर आए थे। वह बिना किसी सूचना के अचानक ही शो से बाहर हो गए थे। ये सिर्फ शैलेश लोढ़ा के लिए ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के किसी भी कलाकार के लिए जरूरी है कि वह शो को छोड़ते समय रिलीविंग लेटर पर साइन जरूर करें।

शैलेश लोढ़ा के साथ 14 साल तक काम किया
वहीं इस मामले में असित कुमार मोदी ने कहा- शैलेश लोढ़ा ने मेरे साथ 14 साल तक काम किया था। वो मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह थे। मैंने उनको काम के शुरुआती दिनों में काफी सपोर्ट किया था। मैंने हमेशा उनकी हर जरूरतों को पूरा किया है। समय पर उनका हर भुगतान किया है। इसलिए मैं उनके शो के छोड़ने के बाद के बर्ताव को देख काफी हैरान थे। मेकर्स उनका पेमेंट नहीं रोकना चाहते थे लेकिन बाकी कॉर्पोरेट फील्ड की तरह उन्हें भी शो से बाहर जाने से पहले फॉरमेलिटीज पूरी करना जरूरी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+