TMKOC: गुरुचरण सिंह लापता मामले में नया मोड़, 'तारक मेहता' शो के कलाकारों से होगी पूछताछ, अब ऐसे होगी जांच

Gurucharan Singh: गुरुचरण सिंह टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने के बाद घर घर में पॉपुलर हो गए थे। फिलहाल गुरुचरण सिंह पिछले 2 सप्ताह से लापता हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस मामले में अब तक कई बातें सामने आई हैं और हर रोज कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है।

तारक मेहता शो के कलाकारों से होगी पूछताछ
वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही गुरुचरण सिंह लापता मामले में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के कलाकारों से पूछताछ करेगी। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार प्रारंभिक चरण से मामले से जुड़े लोगों जैसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के कलाकार, गुरुचरण सिंह के दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ये उनकी मानसिक स्थिति का पता लगाने और ये देखने के लिए किया जा रहा है कि क्या वह कुछ चूक रहे हैं जो जांच में महत्वपूर्ण हो सकता है।

gurucharan singh

गुरुचरण के करीबियों को फोन किया जा रहा है
वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया है कि गुरुचरण सिंह के साथ उनके करीबियों के संबंध की जांच करने के लिए लोगों को फोन भी किया जा रहा है। अब तक हर कोई पुलिस की मदद कर रहा है। वहीं कई लोगों ने खुद से आगे बढ़कर पुलिस की सहायता करने की कोशिश भी की है।

पुलिस की एक टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची है
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच करने और गायब टुकड़ों को जोड़ने के लिए एक टीम दिल्ली से मुंबई पहुंच गई है। दरअसल कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह के जीवन में कुछ तो अजीब हुआ है। इसके अलावा उनके वित्तीय संकट और जल्द ही शादी करने तक की बात की भी जांच की जा रही है।

गत 22 अप्रैल 2024 से लापता हैं गुरुचरण सिंह
जानकारी के अनुसार टीवी एक्टर गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से लापता हो गए हैं। वह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली स्थित अपने घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। हालांकि, वह दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे और न ही वापस घर लौटे। लापता होने से पहले उनका अंतिम लोकेशन दिल्ली के पालम में पाया गया है जो उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+