'तारक मेहता...' की बबीता जी का सपना हुआ पूरा, मुंबई में खरीदा आलिशान घर, फोटो की शेयर

मुंबई, 09 नवंबर: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता ने अपना नया आलिशान घर खरीद लिया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, फोटो शेयर करने के साथ ही बबीता जी को भरभरकर बधाई मिल रही हैं, वहीं उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

घर खरीदने का सपना हुआ पूरा

घर खरीदने का सपना हुआ पूरा

सबका अपना घर खरीदने का सपना होता है, ऐसा ही सपना अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का पूरा हो गया है। एक्ट्रेस ने सपनों की नगरी मुंबई में अपना आशियाना घर खरीदा है, जिसके बाद वो बेहद खुश नजर आ रही हैं, जिसका अंदाजा उनकी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट से लगाया जा सकता हैं।

नए घर में मनाई मुनमुन दत्ता ने दिवाली

नए घर में मनाई मुनमुन दत्ता ने दिवाली

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने दिवाली भी अपने इसी नए घर में मनाई है, जिसके बाद अब अपने सपनों के महल को खरीदने की खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा की है, साथ ही एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, जिसको पढ़ने के बाद उनके फैंस उनको जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुनमुन ने अपने नए घर के अंदर की अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई!

मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई!

फोटोज को शेयर करते हुए 'बबीता जी' ने लिखा, नया घर, नई शुरुआत। अपने नए घर में एक नई जर्नी शुरू करने के लिए रोमांचित हूं। मेरा सपना सच हो गया। सोशल मीडिया से बहुत जरूरी ब्रेक लिया, मां और मेरे सबसे करीबी लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताया, उनके साथ अपने तरीके से एक शांत दिवाली बिताई..मैं आज जहां भी हूं, बिना किसी मदद के ग्राउंड जीरो से शुरू करके मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मेरी मेहनत और ईमानदारी रंग लाई!

येलो और पिंक कलर के लहंगे में मुनमुन दत्ता

येलो और पिंक कलर के लहंगे में मुनमुन दत्ता

फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने येलो और पिंक कलर के लहंगा पहना हुआ है। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं नए घर की उनके साथी एक्टर्स और फैंस ने मिलकर बधाई दी। अभिनेता विकास कालंत्री ने कमेंट किया, वाह बधाई हो मून। बता दें कि मुनमुन सोनी सब टेलीविजन चैनल के 2008 में शुरू होने के बाद से अब तक के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो से जुड़ी हुई हैं। शो में एक्ट्रेस तमिल वैज्ञानिक डॉ. अय्यर से शादी करने वाली एक बंगाली महिला 'बबीता जी' की भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+