41 साल के TMC सांसद की सुपरमॉडल गर्लफ्रेंड ने उड़ाए होश, यूपी में छुप-छुपकर की मुलाकात से यहां तक आ पहुंची बात
Rukmini Maitra: लोकसभा चुनाव 2024 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। आम लोगों से लेकर वीआईपी नेताओं तक सभी चुनाव को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में कई पुराने नेताओं से लेकर बड़े बड़े सेलेब्स के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार देव यानी दीपक अधिकारी।
पश्चिम बंगाल के घाटाल लोकसभा सीट के सांसद देव
देव पश्चिम बंगाल के घाटाल लोकसभा सीट से टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के प्रत्याशी हैं। वह पहले भी इसी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। लेकिन फिलहाल हम टीएमसी के प्रत्याशी देव की नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड रुक्मिणी मित्रा की बात करेंगे। देव की तरह की उनकी गर्लफ्रेंड भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और करोड़ों में कमाई करती हैं।

देव की सुपरमॉडल गर्लफ्रेंड रुक्मिणी मित्रा
रुक्मिणी मित्रा भारतीय मॉडल होने के साथ साथ एक शानदार एक्ट्रेस भी हैं। कोलकाता में जन्मी रुक्मिणी ने बांग्ला फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में शानदार काम किया है। हाल ही में वह विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की फिल्म 'क्रैक' में एक आइटम नंबर करती नजर आई हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में करती हैं काम
रुक्मिणी मित्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में एक बांग्ला फिल्म 'चैंप' से की थी। इसके बाद वह साल 2021 में बॉलीवुड फिल्म 'सनक' में बतौर हीरोइन नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ विद्युत जामवाल ने काम किया था।
40 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें रुक्मिणी मित्रा की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए के आसपास है। रुक्मिणी मित्रा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह रिलायंस, लैक्मे, वोडाफोन, सनसिल्क, पैराशूट, टाइटन, टाटा टी, राडो, एले, हार्पर बाजार, फेमिना, रॉयल स्टैग, पीसी चंद्रा ज्वैलर्स, भीमा सहित कई क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों और प्रकाशनों के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं।
बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में आ चुकी हैं नजर
इसके अलावा रुक्मिणी मित्रा सेन्को गोल्ड, स्पेंसर, आईटीसी, फियामा डि विल्स, बिग बाजार, लक्स और इमामी के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। मॉडलिंग और फिल्मों के जरिए रुक्मिणी की करोड़ों में कमाई होती है। रुक्मिणी मित्रा के बड़े भाई उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। ऐसे में देव और रुक्मिणी यहीं यूपी में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।
रुक्मिणी ने 13 साल में की थी मॉडलिंग की शुरुआत
रुक्मिणी मित्रा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी। उन्होंने मसाबा गुप्ता, अनीता डोंगरे, सुनीत वर्मा, देव आर निल, अंजू मोदी जैसे फेमस फैशन डिजाइनरों के अलावा कई क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और विश्वव्यापी कंपनियों के लिए रैंप वॉक भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications