जानिये कौन है ये सुंदरी... जिसपर भरोसा कर ममता बनर्जी ने बनाया TMC उम्मीदवार, 'दीदी' की उम्मीदें होंगी पूरी?
Sayantika Banerjee Assembly by elections: पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर TMC (त्रिणमूल कांग्रेस) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक नाम एक्ट्रेस और नेता सायंतिका बनर्जी का भी है। 24 परगना जिले की बारागगर विधानसभा सीट पर एक जून को होने वाले उपचुनाव के लिए एक्ट्रेस को टिकट दिया गया है।
बताते चलें कि सायंतिका बनर्जी की अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है और इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए टीएमसी ने एक्ट्रेस पर भरोसा जताया है। पार्टी को एक्ट्रेस से बेहद उम्मीदे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि कौन हैं सायंतिका, जिनपर ममता बनर्जी ने भरोसा जताया है।

बताते चलें कि सायंतिका मशहूर बंगाली अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। सायंतिका ने कई सुपरहिट बंगाली फिल्में दी हैं। सायंतिका सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं हैं बल्कि फिटनेस को लेकर भी काफी कॉन्शियस हैं। वे काफी फिटनेस फ्रीक हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वे फैंस के साथ फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
साल 2012 में सायंतिका की एक फिल्म आई थी- आवारा। इसमें एक्ट्रेस को फैंस ने काफी पसंद किया था। एक्ट्रेस ने अपने 11 साल के करियर में 18 फिल्मों में अभी तक काम किया है। सायंतिका कोलकाता में रहती हैं। वे मूल रूप से कोलकाता की ही हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ फैंस उनकी डांस स्किल्स के भी दीवाने हैं।

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है, जब सायंतिका को टीएमसी उम्मीदवार बनाया गया हो। इससे पहले भी साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में एक्ट्रेस को बांकुड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया था मगर उनके हाथ हार लगी थी। इसके बाद टीएमसी सूत्रों ने जानकारी दी कि हार के बावजूद एक्ट्रेस ने संगठनात्मक जिम्मेदारी दिये जाने और राज्य का महासचिव नियुक्त करने पर पार्टी के लिए काम करना नहीं छोड़ा।
बताते चलें कि एक्ट्रेस अब बारानगर विधानसभा सीच पर भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। ग्लैमर वर्ल्ड से ताल्लुक रखने वालीं सायंतिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी रियलिटी शो 'नाच धूम मचा ले' से की थी। वहीं फिल्म 'घर संसार' से उन्होंने डेब्यू किया था।












Click it and Unblock the Notifications