'शादी के 5वें दिन तलाक चाहती थी, ससुराल वालों ने हालत खराब कर दी थी', 47 साल की एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज

Tina Parekh: एकता कपूर का पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच टीवी की दुनिया के पुराने और चर्चित चेहरों से जुड़े किस्से भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कहानी घर-घर की जैसे हिट सीरियल में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली साक्षी तंवर आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं इस शो में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली टीना पारेख ने भी कम उम्र में ही अपनी खास पहचान बना ली थी।

टीना पारेख ने शादी के 20 साल पूरे होने पर कही ऐसी बात
हालांकि पॉपुलैरिटी के शिखर पर पहुंचने के बाद टीना पारेख ने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी पर फोकस करने लगीं। अब शादी के 20 साल पूरे होने पर टीना ने अपनी शादी से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे जानकर शायद आपको भी यकीन करना मुश्किल होगा।

Tina Parekh

शादी को लेकर टीना पारेख का शॉकिंग खुलासा

टीना पारेख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और शादी की 20वीं सालगिरह से जुड़ा प्यारा सा किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि टीना पारेख की उम्र 47 साल है। उन्होंने साल 2008 में ही टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में वह 29 साल की उम्र में ही टीवी से दूरी बना चुकी थीं।

टीना पारेख ने शादी के लिए उधार ली थी साड़ी और ज्वैलरी

-अब हाल ही में टीना पारेख ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा लोगों को बताया है। टीना ने बताया है कि उन्होंने अपनी शादी में अपनी भाभी की पुरानी साड़ी पहनी थी और मां, दादी और बहन की ज्वैलरी से सजकर दुल्हन बनी थीं।

-टीना पारेख ने अपने पोस्ट में लिखा है- 20 साल पहले, जब मैंने शादीशुदा जिंदगी के इस नए और अनजान सफर पर कदम रखा था और पहली बार अपना घर बसाने जा रही थी, तो मैं उन सभी महिलाओं का आशीर्वाद चाहती थी, जो मेरे दिल के सबसे करीब थीं। इसलिए मैंने तय किया था कि मैं उन सभी से मिली चीजों को मिलाकर अपना ब्राइडल लुक तैयार करूंगी। ऐसे में मेरी शादी में मैंने अपनी भाभी की साड़ी पहनी थी। ये उनकी अलमारी से निकाली गई एक सिंपल सी मरून साड़ी थी।

'शादी में बहन और दादी की ज्वैलरी पहनी थी'

-टीना पारेख ने आगे बताया- मैं जब सिर्फ 10 साल की थी, तब मैंने मेरी दादी को बताया था कि मुझे उनकी सोने की चूड़ियां कितनी पसंद हैं और मैंने अपनी शादी में वही चूड़ियां पहनी थीं। जब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा, उससे पहले उन्होंने मेरे पापा को बाताय था कि वो चूड़ियां मुझे ही दी जाएं, किसी और को नहीं। मैंने बहुत ही कम उम्र में अपने मामा को खो दिया था लेकिन मेरी मामी और नानी ने शादी की सारी परंपराएं निभाई थीं।

-टीना पारेख ने बताया- मेरी मामी और नानी, मेरे लिए चुनरी लेकर आई थीं। मेरी शादी के गहने मुझे मेरी मां और बहन ने दिए थे। एक दुल्हन के तौर पर, इन सभी मजबूत महिलाओं को मैंने अपने दिल में बसा रखा था। ये मेरी, कुछ उधार ली हुईं, कुछ आशीर्वाद वाली चीजें थीं।

आश्रम में लिए थे शादी के सात फेरे

टीना पारेख ने अपनी शादी के लिए किसी लग्जरी होटल या डेस्टिनेशन को चुनने की जगह एक आश्रम को चुना था। उन्होंने साल 2007 में मशहूर म्यूजिशियन विक्रम हाजरा से बहुत ही सिंपल तरीके के साथ श्री श्री रविशंकर के आश्रम में सात फेरे लिए थे।

शादी के 5वें दिन पति से लेना चाहती थीं तलाक

टीना पारेख ने कुछ साल पहले अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे वह शादी के 5वें दिन ही अपने पति से तलाक लेकर अपने मायके वापस जाना चाहती थीं क्योंकि विक्रम के परिवार वाले शुरुआत में इस शादी से खुश नहीं थे। इसके चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं और उन्होंने विक्रम से साफ शब्दों में कह दिया था कि वह अपने घर वापस जाना चाहती हैं।

टीना की शादी कई मायनों में बेहद खास रही

-टीना पारेख की कहानी भले ही ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गई हों लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से आज भी फैंस की दिलचस्पी बढ़ा देते हैं। शादी के लिए परिवार की महिलाओं की साड़ी और गहने पहनने से लेकर आश्रम में बेहद सादगी से सात फेरे लेने तक, टीना की शादी कई मायनों में बेहद खास रही।

-हालांकि शादी के कुछ ही दिनों बाद रिश्ते में आई परेशानियों ने टीना को इतना चिंतित कर दिया था कि वह 5वें दिन ही तलाक लेने का मन बना चुकी थीं। वक्त के साथ हालात बदले और आज शादी के 20 साल बाद टीना अपने रिश्ते की इस पुरानी कहानी को याद करते हुए उससे जुड़े खूबसूरत और मुश्किल दोनों पहलुओं को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+