250 फिल्मों में काम कर चुके टीकू तलसानिया, काम के लिए खा रहे दर-दर की ठोकरें, बयां किया दर्द

Tiku Talsania: बॉलीवुड एक्टर टीकू तलसानिया ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लाखों फैंस का दिल जीता है। एक्टर ने अपने करियर में अब तक 250 फिल्में की है। एक वक्त था जब उनके पास फिल्मों के ढेरों ऑफर रहते थे। लेकिन अब आलम ये है कि टीकू तलसानिया ऑडिशन देने के बावजूद भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

टीकू तलसानिया ने अपने करियर में 'दिल है कि मानता नहीं', 'कभी हां कभी ना', 'इश्क' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज 69 साल की उम्र में एक्टर पूरी तरह से जॉबलेस हो गए। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'मैं रोज़ाना काम की तलाश कर रहा हूं। खूब ऑडिशन दे रहा हूं लेकिन उस तरह का काम मिल नहीं पा रहा है।'

Tiku Talsania

एक्टर ने आगे कहा कि, 'इस वक्त इंडस्ट्री में पहले के मुताबिक कई तरह के बदलाव हो गए। जिसकी वजह से बॉलीवुड फिल्मों का वो दौर चला गया जब फॉर्मूला फिल्में बना करती थीं। 2 गाने, थोड़ा डांस और थोड़ी कहानी के फॉर्मूले को बनाकर फिल्में बन जाती थीं। लेकिन अब बॉलीवुड अलग दौर चल रहा है। अब कहानी के आधार पर फिल्मों को बनाया जाता हैं। अगर आप कहानी के किसी अहम किरदार को नहीं निभाते हैं तो आपको काम मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।'

टीकू सुलतानिया ने आगे यह भी कहा कि, कोरोना काल के बाद से काम मिलने में काफी दिक्कते हो रही हैं। अगर ऑडिशन की जरूरत होती है तो मैं दे आता हूं। कोविड के बाद से काम का हिसाब बिगड़ गया है. अब लोग प्रोग्रेसिव हो गए हैं। एक्टर ने आगे बताया कि वह फिलहाल मजबूत किरदार की तलाश में हैं। लेकिन इस वक्त काम ढूंढ़ना काफी मुश्किल हो रहा है।

एक्टर ने आगे यह भी बताया कि वह इंडस्ट्री से दूर नहीं हो रहे हैं। लेकिन बस वह ऐसा रोल तलाश कर रहे हैं जो कि उन पर सूट हो सके। टीकू तलसानिया ने बताया कि वो बीच-बीच में कोई फिल्म कर लेते हैं। एक्टर ने बताया कि उनकी टीम के अलावा वह खुद भी प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से संपर्क करने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें कोई काम नहीं देता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+